भारी वर्षा के कारण प्रदेश में जल शक्ति विभाग की 4680 योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से प्रदेश को हुआ 323.30 करोड का नुकसान- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना, 10 जुलाई – पिछले एक सप्ताह से हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के कारण पूरे प्रदेश में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा प्रदेश को करोड़ों रुपए की क्षति हुई है। केवल जल शक्ति विभाग में ही 4680 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं जिससे प्रदेश को 323.30 करोड रुपए का नुकसान हुआ हैं। इनमें ऊना जिला की 257 क्षतिग्रस्त योजनाएं भी शामिल है जहां पर लगभग 20 करोड रूपए का नुकसान हुआ है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण ऊना-होशियारपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त घालुवाल पुल के निरीक्षण के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम के 876 बस रूट प्रभावित हुए हैं तथा 403 बसें विभिन्न स्थानों पर फंस गई हैं। इसके अलावा प्रदेश भर में निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है तथा पूरे प्रदेश में सामान्य जनजीवन प्रभावित हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के इस दौर में प्रदेशवासियों के जान माल की रक्षा करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि ऊना जिला में नदियों व खड्डों के किनारे बसे प्रवासियों की सुरक्षा के लिए भी सभी प्रबंध किए जाएं तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि समतल क्षेत्र होने के कारण ऊना जिला इस भारी बारिश के कारण हुई तबाही से अधिक प्रभावित हुआ है तथा समतल क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के लोग दूरभाष के माध्यम से प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं तथा पूरे जिला में उपायुक्त ऊना के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोगों को यथाशीघ्र मदद मुहैया करवा रहा है। उपमुख्यमंत्री जिला के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की मुसीबत के इस दौर में राहत और बचाव कार्यों को पूर्ण मुस्तैदी के साथ जारी रखें तथा 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहें।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा के इस दौर में रामपुर हरोली पुल जिला के लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में वरदान साबित हुआ है तथा यातायात के लिए घालूवाल पुल के बंद होने के पश्चात लोग रामपुर हरोली पुल का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऊना जिला में स्वां नदी सहित सहायक नदियों पर लगभग 1500 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं जिस कारण से भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी हालात की स्थिति में भी स्थिति नियंत्रण में है वरना जिला में 1988 जैसे हालात पैदा हो सकते थे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, जिला प्रशासन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय योजना अनाथ बच्चों का भविष्य संवारेगीः निवेदिता नेगी 93 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र

मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार मंडी, 7 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने कहा की सुख आश्रय योजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 जनवरी : जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा चुने गए हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

ऊना: हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल हाउस का आयोजन जिला मुख्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश के लगभग 10 जिलो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें सभी जिलों के आए डेलिगेट्स ने सर्वसमिति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CBSE स्कूलों में 80%+ मेरिट वाले शिक्षक होंगे भर्ती, 15 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी : CM सुक्खू

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार बड़े स्तर पर सुधार कर रही है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!