भावुक हुए कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु : फिर से अंदर करने की साजिश – लोग बोले- हम आपके साथ

by
लुधियाना। पूर्व मंत्री और लुधियाना पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को फिर से जेल के अंदर करने की साजिश चल रही है, ताकि वह चुनाव न लड़ सके। यह खुलासा आशु ने अपने हलके के लोगों के साथ गेट टू गैदर में भावुक भाषण में किया।
आशु ने कहा कि पिछले पांच-छह दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसका आपको अहसास नहीं होगा। अब भी मुझे दोबारा अंदर करने की साजिश चल रही है, ताकि मैं चुनाव न लड़ सकूं। अफसर बदले जा रहे हैं। जो लोग राजनीति का करीबी से नाता रखते हैं, उन्हें पता है कि आने वाले समय में अफसर क्यों बदले गए और किस-किस को अंदर किया जाना है।
फिर कह रहा हूं कि जरूरत पड़ी तो जेल के अंदर से चुनाव लड़ूंगा और मेरी लड़ाई आप लड़ेंगे। यह सरकार डरा नहीं सकती। जैसे पहले निकले हैं, वैसे ही निकल कर आऊंगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों न्यायिक हिरासत में रहने के बाद आशु जेल से बाहर निकल कर आए हैं और लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आशु के संबोधन की वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उनके समर्थन में कमेंट करने वालों का तांता लग गया। किसी ने लिखा कि हम आपके साथ हैं’ तो किसी ने लिखा- ‘मैन ऑफ वर्ड्स रिसपेक्टेड आशु जी।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला दौड़ा रही थी थार, बाइक सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, युवक की मौत

लुधियाना :  पंजाब में हिमाचल नंबर की थार ने खूब तांडव मचाया। पंजाब के लुधियाना में थार को दौड़ा रही महिला चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और दूर तक घसीटते हुए...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया

गढ़शंकर : भारतीय खाद्य निगम के भंडारण(डिपो) गढ़शंकर में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़शंकर के विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा , सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया गया। भारतीय खाद्य निगम दुआरा चलाई...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमए हिस्ट्री पहले समैसटर के नतीजे में परमिंदर कौर रही प्रथम

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमए हिस्ट्री के पहले व तीसरे समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!