महिला दौड़ा रही थी थार, बाइक सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, युवक की मौत

by

लुधियाना :  पंजाब में हिमाचल नंबर की थार ने खूब तांडव मचाया। पंजाब के लुधियाना में थार को दौड़ा रही महिला चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना में युवक की मौत हो गई।  लुधियाना के आरती चौक के पास स्थित सग्गू चौक में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं थार चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गई। इसके बाद थार ने एक बंद दुकान में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार दुकान के अंदर जा घुसी। थार की टक्कर से बंद दुकान का पूरा शटर क्षतिग्रस्त हो गया और साथ ही वहां लगी सीढ़ियां भी टूट गई। हिमाचल नंबर एचपी 52 ई 9993 थार को महिला चला रही थी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी महिला थार मौके पर छोड़ वहां से फरार हो गई।

थार की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति को लोगों ने डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, पुलिस ने थार कब्जे में लेकर आरोपी महिला चालक की तलाश कर रही है।

       जानकारी के अनुसार सग्गू चौक के पास एक महिला सफेद रंग की थार में सवार होकर जा रही थी। जब वह यू-टर्न लेने लगी तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी घुमा दी। इसी दौरान उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए काफी दूर ले गई। बेकाबू थार सीधा बंद दुकान में जा घुसी। लोगों ने किसी तरह से थार के नीचे फंसे बाइक सवार को निकाला। थार चालक महिला मौका देख कर फरार हो गई। वह गाड़ी और अपना सारा सामान भी गाड़ी में ही छोड़ गई।
थाना डिविजन आठ के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके परिवार वालों का तो पता लग गया है। आरोपी महिला अभी फरार है। गाड़ी कब्जे में लेकर आरोपी महिला की पहचान की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आप वालंटियरों की बैठक

गढ़शंकर : नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की बैठक हलका विधायक जय किशन रौड़ी के निर्देशानुसार माहलपुर रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। विधायक स. रौड़ी के...
article-image
पंजाब

जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 तक दिए 9278.90 करोड़ रुपए के कर्जेः निकास कुमार

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार की अध्यक्षता में जिले की लीड बैंक पंजाब नैशनल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत 21 घायल

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की...
article-image
पंजाब

कांगड़ा: टांडा में देह व्यापार का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार, 2 युवतियां रैस्क्यू

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में जिस्मफरोशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा...
Translate »
error: Content is protected !!