भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में किया संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन

by

शिमला 01 अक्टूबर – भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में शनिवार को संस्कृत भाषा में भाषण, निबंध लेखन, श्लोक उच्चारण, गीतिका, गायन, प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
ज़िला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव एवं संस्कृत के वरिष्ठ विद्वान डा मस्त राम ने कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता की तथा मंच संचालन कार्य आचार्य डाॅ सतीश शर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं परिचय दिया। अनिल हारटा ने विभाग द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों तथा महाविद्यालय के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में टियाली विद्यालय के सूर्यांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धरेच विद्यालय के सुजल ने दूसरा स्थान और मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू की छात्रा आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में ट्रिनिटी स्कूल फागू के गौरव प्रथम, टियाली विद्यालय की अंकिता द्वितीय तथा चियाेग विद्यालय की जन्नत तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में उच्च पाठशाला ददास की सृष्टि प्रथम चियोग विद्यालय की ज्योति दूसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग के भाषण स्पर्धा में पूजा प्रथम, गुंजन द्वितीय और श्रुतिका तीसरे स्थान पर रही। श्लोक उच्चारण में गुंजन प्रथम, शीतल द्वितीय और साक्षी तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में पूजा प्रथम, श्रुतिका द्वितीय तथा पूजा शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संस्कृत गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ कुमार सिंह सिसोदिया ने की इस अवसर पर पद्म श्री विद्यानंद सरैक, डा मस्तराम शर्मा, डा राकेश शर्मा, डा सत्यनारायण स्नेही, किशन वर्मा ने अपना वक्तव्य दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इस आयोजन के लिए विभाग और महाविद्यालय के संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की तथा संस्कृत भाषा में उपलब्ध साहित्य को हिमाचल की विभिन्न बोलियो में अनुवाद किए जाने की बात उन्होंने कही। संस्कृत प्रतियोगिताओं में डॉ राकेश शर्मा, राम गोपाल शास्त्री, आचार्य विनोद शर्मा ,आचार्य शिवदत्त ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन समारोह में महाविद्यालय की छात्रों ने संस्कृत नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुत दी। सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत हेमंत गंधर्व, प्रसिद्ध लोकगायक किशन वर्मा ,प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय क्यारटू डा० राकेश शर्मा,ने बतौर सारस्वत अतिथि महाविद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रोशन लाल, उषा शर्मा ने शिरकत की तथा लायक राम शर्मा, लच्छी राम भण्डारी, लेख राज शर्मा, रमेश सरैक विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तथा महाविद्यालय की आचार्य सन्तोष कुमार शर्मा, डॉ सुरेश, डॉ राधा शर्मा, प्रो विनोद, प्रो सतीश शर्मा, प्रो उषा शर्मा, दयानंद शर्मा, विवेक जगटा, मोहनलाल उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 01 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ  एवं समन स्टाफ ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में टेका माथा : क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भलेई माता मंदिर में माथा टेका तथा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : पंचायत स्तर पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध किया जाए समाधान- उपायुक्त

चंबा, 28 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी शिकायतों का समयबद्ध तौर पर समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए । उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ ने लड़कियों के रोने का मजाक बनाने वालों को लताड़ा, बोले- बेटी का अपमान मत करो

हैदराबाद, 16 नवंबर : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार रात अपने दिल-ल्यूमिनाटी टूर के हैदराबाद शो के दौरान ऑनलाइन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।  दिलजीत ने उन ट्रोल्स की आलोचना की,...
Translate »
error: Content is protected !!