काले अंब में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस बुजुर्गों को सम्मानित किया : मेडिकल जांच शिविर भी लगाया

by

हमीरपुर 01 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत काले अंब में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने की।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि बुजुर्गों की मेहनत और मार्गदर्शन से ही हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इसलिए, वरिष्ठ नागरिकों को उच्च सम्मान देना तथा उनकी सही देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। एसडीएम ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ने बुढ़ापा पेंशन और कई अन्य योजनाएं आरंभ की हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।
इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने मुख्य अतिथि, सभी वरिष्ठ नागरिकों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा अन्य सभी लोगों का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमंे डॉ. राजीव डोगरा ने बुजुर्गों का चेकअप किया।
इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। इनमें 103 वर्षीय जगदीश चंद शर्मा, 97 वर्षीय रोशन लाल, 95 वर्षीय मनभरी देवी, 92 वर्षीय किरणो देवी, 91 वर्षीय रसालो देवी और अन्य बुजुर्ग शामिल रहे। स्थानीय पंचायत की ओर से भी बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान निर्मला देवी, पूर्व प्रधान रत्न चंद डोगरा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके बच्चों का सम्मान

गढ़शंकर, 28 मार्च : सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक परिणाम घोषित करने के पश्चात प्री प्राइमरी से नौवीं कक्षा...
article-image
Uncategorized , पंजाब

दोस्तों ने दिया चिट्टे का ओवरडोज और बुझ गया घर का इकलौता चिराग ….होटल में बर्थडे पार्टी, तीन दोस्तों सहित 8 मामला दर्ज

बठिंडा ।  बठिंडा में 19 साल के युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसे चिट्टे का ओवरडोज...
Uncategorized

Khám phá Thế giớ

188bet tài trợ Trang web 188bet tài trợ vẫn đổi nuốm chuyển 1 dòng thương hiệu rất kỳ thân cận trong ngành nghề nghề bất cồn sản trực đường tại toàn quốc. Với lượng...
Translate »
error: Content is protected !!