भीषण अग्निकांड से तीन मंजिला मकान जल कर राख : आगजनी में लाखों की संपत्ति नष्ट

by

ठियोग  : ठियोग उपमंडल के मतियाना क्षेत्र के शड़ी के मलेच गांव में भीषण अग्निकांड से शनिवार सुबह एक तीन मंजिला मकान जल कर राख हो गया। सात कमरों का यह मकान महेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह का था, इस आगजनी में लाखों की संपत्ति के नष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।  गनीमत यह रही कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लकड़ी के मकान में शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। लकड़ी के मकान में धुआं देखकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड को दी गई जानकारी : ग्रामीणों ने इसी बीच अग्निशमन विभाग को भी फोन पर सूचित किया। ग्रामीणों ने पावर स्प्रेयर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण मिनटों में ही आग ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया।

प्रभावित परिवार के आंखों के सामने उम्र भर की कमाई चंद मिनटों में स्वाह हो गई। वे लोग बेबस आंखों से अपने आशियाने को जलते हुए देखते रह गए और कुछ भी न पाए, इस समय वे घर से कुछ भी सामान नहीं बचा पाए।

राख के ढेर में तबदील हुआ सामान :   सूचना मिलने पर ठियोग से अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण विभाग का फायर टेंडर घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया। दल के कर्मचारी पैदल चलकर घटनास्थल तक पहुंचे, तब तक ग्रामीण बागीचों में प्रयोग होने वाले स्प्रेयर की मदद से आग को बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए थे।  लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लकड़ी से बने मकान को अपनी चपेट ले लिया और पूरी तरह से राख के ढेर में तबदील हो गया। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये नगद, बर्तन, कंबल और तिरपाल की सहायता प्रदान की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भलेई में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

  एएम नाथ। चम्बा, 23 जून : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर परिसर में 11 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के बाद बहाली का काम तेज : हिमाचल प्रदेश में 152 सड़कें अभी भी बंद

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी मानसूनी बारिश के बाद बुधवार को जरूरी सेवाओं की बहाली के काम में तेजी आई। अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे सफाई अभियानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सिलंडर और चूल्हा मुफ्त किसे मिलेगा जानने कि लिए पढ़े : 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए अनुदान जारी करने की मंजूरी दी है । इसके लिए कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला स्कीम में नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : किशोरी लाल

विधायक किशोरी लाल ने सगूर में 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का किया लोकार्पण एएम नाथ।  बैजनाथ, 19 जनवरी :  विधायक किशोरी लाल ने सगूर गांव में जल शक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!