भुक्कड़ स्कूल में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा – स्कूल में दस किलोवाट का सोलर पैनल भी लगाया जाएगा: राम चंद्र पठानिया

by
हमीरपुर 13 फरवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कई सराहनीय कदम उठा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से करहा में डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जा रहा है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में किया गया है।
भुक्कड़ स्कूल की शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों की सराहना करते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि प्रधानाचार्य देशराज कमल के नेतृत्व स्कूल में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही स्कूल में अर्थशास्त्र और कॉमर्स के प्रवक्ता के पद को प्राथमिकता आधार पर भरा है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देने का कार्य भी करें।
उन्होंने कहा कि भुक्कड़ स्कूल में अगले सत्र से वोकेशनल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी और लगभग सवा पांच लाख रुपये की लागत से सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल को दो लाख 33 हजार रुपये की लागत से कबड्डी मैट प्रदान की गई है। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने और स्टेज का निर्माण प्राथमिकता आधार पर करने की घोषणा भी की।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट से स्कूल की वार्षिक गतिविधियों को उल्लेख किया। समारोह में कांगड़ा बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष जैलदार, उपाध्यक्ष बांका राम शर्मा, एससी सैल के अध्यक्ष डॉ. दीप चंद, भोरंज स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया, सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक नानक चंद शर्मा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुभाष कपिला, कक्कड़ पंचायत के प्रधान किशोर चंद, कलस्टर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कांता देवी, उपाध्यक्ष रीतू शर्मा, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका बबीता ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीवीएमवी में अप्रिटिंगशिप के लिए हिम गौरव के ट्रेनी जल्दी करें आवेदन

ऊना : भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड संचाई (वीवीएमवी) नंगल में हिम गौरव आईटीआई से फिटर, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्रोनिक्सि मकैनिक ट्रेडों में आईटीआई पास युवक 31 मई 2023 से पहले पहले अपनी शैक्षिणक व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल 2045 संगोष्ठी श्रृंखला जारी की : हिमाचल प्रदेश ने दूरदर्शी आर्थिक रोडमैप पर काम किया शुरू

एएम नाथ। शिमला  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुखू ने आज यहां हिमाचल 2045 संगोष्ठी श्रृंखला जारी की। यह राज्य के आर्थिक भविष्य को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस रोडमैप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा – शव के हुए कई टुकड़े : अज्ञात वाहन ने ड्यूटी रहे बैंक गार्ड अज्ञात वाहन के कुचल डाला

माहिलपुर : होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर माहिलपुर के मुख्य चौक पर रविवार सुबह साढ़े वजे बजरी से भरे टिपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार व्यक्ति की दर्दनाक हालत में मौत हो गई, जबकि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा उपचुनाव : चब्बेवाल विधानसभा हल्का में भाजपा प्रत्याषी की जीत के लिए कार्यकर्ता कस लें कमर – खन्ना

खन्ना ने हल्का चब्बेवाल में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंका जोश होशियारपुर 18 नवम्बर :   पंजाब में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनज़र भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!