दियोटसिद्ध में की मेलों की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: DC अमरजीत सिंह

by
दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को यहां विभिन्न विभागों और न्यास के अधिकारियों के साथ बैठक करके मेलों की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन मेलों के दौरान बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में यातायात एवं कानून व्यवस्था, पेयजल और बिजली की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा।
जिलाधीश ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। अमरजीत सिंह ने कहा कि चैत्र की समाप्ति के बाद बैसाख और ज्येष्ठ के महीनों में भी यानि जून तक दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। सभी विभागों को इसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस बार इसी अवधि के दौरान लोकसभा के चुनावों भी होंगे, जिस कारण पुलिस एवं होमगार्ड कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी संभव नहीं हुई तो मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों के विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस या नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर्स की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और अन्य संगठनों की मदद भी ली जानी चाहिए।
जिलाधीश ने कहा कि मेलों के सुचारू आयोजन के लिए एसडीएम बड़सर को मेला अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जबकि एसडीपीओ बड़सर मेला पुलिस अधिकारी होंगे। बड़सर के बीएमओ मेला चिकित्सा अधिकारी होंगे। पूरे क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती के अलावा 117 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से भी कड़ी नजर रहेगी। जिलाधीश ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों कोे सभी हाइड्रेंट और अग्निशमन उपकरणों को चैक करने तथा पूरे परिसर का फायर ऑडिट करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और लाइटिंग व्यवस्था इत्यादि पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मंदिर की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर आकर्षक गेट भी लगाएं। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास की ओर से भी इस दिशा में योजना बनाई जा रही है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा की पवित्र धरा में प्रवेश का सुखद अनुभव हो सके।
अमरजीत सिंह ने एचआरटीसी के अधिकारियों से कहा कि दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-टैक्सी की व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में चिकित्सा सुविधा, पार्किंग व्यवस्था, बस एवं टैक्सी सुविधा, लंगर व्यवस्था और अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा और मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने मेलों के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीपीओ सचिन हरिमेथ, न्यास के सदस्य कृष्ण चौधरी और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में 294 ग्राम चिट्टे से खुली तस्करी की परतें : पाकिस्तान सीमा के पास से उमर बीर सिंह गिरफ्तार

नाहन। सिरमौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अप्रैल में पकड़े गए 294 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के...
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बच्चों को शोषण व शारीरिक दंड बारे जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान : चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को हर विद्यालय व बाल गृह में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना है अनिवार्य

शिमला 16 जून – जिला शिमला के सभी स्कूलों में बच्चों को शोषण व शरीरिक दंड बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने कीं भेंट

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा के साथ मनाया बाबा इच्छाधारी का प्रक्टोत्सव

पवित्र झण्डा चढ़ानें के उपरांत लगाया भण्डारा, बददी, 14 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी मानकपुर में प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मन्दिर में बुधवार को हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर बाबा का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास...
Translate »
error: Content is protected !!