भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

by
हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है।
जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए भूतपूर्व सैनिकों के बारहवीं पास बच्चे पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री कोर्स में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र और आवश्यक जानकारियां संस्थान की वेबसाइट एआईएचएमसीटीबैंगलोर.ऐजू.इन aihmctbangalore.edu.in पर उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए संस्थान की सहायक प्रोफेसर एजी प्रिया के मोबाइल नंबर 8123765777, सहायक प्रोफेसर सजू कुमार के मोबाइल नंबर 9740460564 और सहायक प्रोफेसर सयंतनी करर के मोबाइल नंबर 8904343206 पर संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222334 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उपनिदेशक ने जिला के भूतपूर्व सैनिकों के पात्र एवं इच्छुक बच्चों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत छह की गई जान

तकलेच-काशापाट मार्ग पर छाया मातम, हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को किया गमगीन एएम नाथ। रामपुर :  शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार को तकलेच-काशापाट मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में छह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप के निर्धारित मैच के दिनों पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक

धर्मशाला, 07 अक्तूबर। धर्मशाला में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दस अक्तूबर, 17 अक्तूबर, 22 अक्तूबर तथा 28 अक्तूबर को पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो र्स्पोट्स जैसी गतिविधियों पर पूर्णतय प्रतिबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत 19 गांवों का होगा कायाकल्प : डीसी हेमराज बैरवा

15 से 30 जून तक चलेगा अभियान, योजनाओं के जुड़ेंगे पात्र लोग एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत कांगड़ा जिला...
हिमाचल प्रदेश

परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट के लिए हिम बस कार्ड आवश्यक

भविष्य में हिम बस कार्ड के बिना नहीं मिलेगी निगम की बसों में छूट अब तक चंबा में बनाए जा चुके हैं लगभग 2000 हिम बस कार्ड : डीएम शुगल कुमार एएम नाथ। चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!