भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का विधायक चन्द्रशेखर ने किया दौरा… दिया सहायता का आश्वासन

by
एएम नाथ। धर्मपुर, 12 जूलाई :  विधायक चन्द्रशेखर ने आज शनिवार को टीहरा और तनिहार पंचायत में हाल ही में हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सकोह में एक घर को इस आपदा में भारी नुकसान पहुंचा है जबकि अन्य तीन घरों को इसकी चपेट में आने से नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में कुल 14 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं, जिन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और आवश्यक सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
इसके बाद विधायक चन्द्रशेखर ने टिक्कर चम्यार, तनिहार, धलोण व नलयाणा का भी दौरा किया तथा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीहरा बाजार क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य, टैक्सी स्टैंड व वर्षाशालिका निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कमलाहिया रोड से मंदिर के रास्ते सहित गांव के अन्य 4 छोटे क्षतिग्रस्त रास्तों के निर्माण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने 2023 की प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त इन रास्तों की मरम्मत हेतु विधायक निधि से सीमेंट उपलब्ध कराने की भी बात कही।
विधायक ने टिक्कर चम्यार क्षेत्र में कई वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नल्याणा स्थित हाई स्कूल की छत निर्माण के लिए तथा नल्याणा प्राथमिक पाठशाला को 5-5 लाख देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
इस मौके प्रधान ग्रांम पंचायत टिहरा अंजू कुमारी, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष प्रकाश चंद, इंटक अध्यक्ष धर्मपुर प्रवीन कुमार,मैम्बर टिक्कर सपना, अश्वनी, प्रवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता नवाही देवी मेला विधिवत रूप से शुरू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। सरकाघाट, 14 जून :  उपमण्डल सरकाघाट की ग्रांम पंचायत नवाही में माता नवाही देवी मेला पारंम्परिक शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया।  14 जून से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेश में नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर : 17 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होगा साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 15 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सुनहरे अवसर प्रदान करवा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल में जिम का किया सत्ती ने शुभारंभ

ऊना : 16 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ग्राम पंचायत बीनेवाल में डेढ़ लाख रुपये से स्थापित जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने सबोधन मंे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खराब हो सकता है माहौल : केंद्र की चंडीगढ़ प्रशासन को चेतावनी हरियाणा विधानसभा भवन के लिए जमीन ट्रांसफर को लेकर

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए नया भवन बनाने के लिए जमीन ट्रांसफर के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी अब हाथ खींच रहा है। गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को चेताया है कि यह मुद्दा...
Translate »
error: Content is protected !!