हड़सर से मणिमहेश झील तक सफाई अभियान में जुड़े लोग : डॉ. जनक राज

by

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा सफाई अभियान

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से हमें हर वर्ष पावन मणिमहेश यात्रा का अवसर मिलता है। यह यात्रा हमारी आस्था और प्रकृति दोनों का उत्सव है। लेकिन हाल के वर्षों में यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक, बोतलें, रैपर और अन्य कचरा बहुत बढ़ गया है, जिससे न केवल प्राकृतिक सौंदर्य खराब हो रहा है, बल्कि पर्यावरण और स्थानीय जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुँच रहा है।
उन्होंने कहा कि महादेव प्रकृति के रक्षक हैं। क्या हम उनके पवित्र धाम को गंदा होते देख सकते हैं? एक सच्चे शिव भक्त होने के नाते, यह हमारा कर्तव्य है कि हम मणिमहेश यात्रा मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। इसी उद्देश्य से, 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग (हड़सर से मणिमहेश झील) पर सफाई अभियान आयोजित किया जा रहा है। हम सभी शिव भक्तों से निवेदन करते हैं कि इस अभियान में स्वयंसेवक के रूप में भाग लें। आप अपने परिवार, मित्रों या समूह के साथ जुड़ सकते हैं यह अभियान न केवल सेवा है, बल्कि सच्ची भक्ति भी है। स्वच्छ मणिमहेश, स्वच्छ आस्था। आइए, हम सब मिलकर महादेव के धाम की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुंदर बनाएं। अधिक जानकारी के लिए 7827097975 पर सम्पर्क करें। या Email ID: manimaheshyatra2025@gmail.कॉम व्यक्तिगत रूप से इस अभियान में भाग लेने के लिये इस फार्म को भरें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को सताने लगा खरीद-फरोख्त का डर : बीजेपी के संपर्क से बचने को सदस्य राज्य से बाहर गुप्त स्थान पर किए शिफ्ट

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेस को अपने जीतने वाले नेताओं की खरीद-फ़रोख़्त (हॉर्स ट्रेडिंग) का डर सताने लगा है। इसलिए पार्टी ने अभी से खरीद-फ़रोख़्त रोकने की रणनीति बना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी जम्मू कश्मीर के 61वें प्रांत अधिवेशन, कठुआ में शामिल हुए जयराम ठाकुर : 370 के बाद कश्मीर पूरी तरह से बदल गया अराजकता की जगह विकास की कहानी लिख रहा

एबीवीपी व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की कार्यशाला, छात्र राजनीति को दे रही नई पहचान स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैतृक गांव में नेता प्रतिपक्ष ने सुना मन की बात कार्यक्रम कठुआ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सौ झुग्गियां सहित लाखो का समान जल कर राख, आग हादसे का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण

ऊना :  बाथू में प्रवासी मजदूरों की झुंगियो में अचानक आग लगने से कुछ ही समय मे एक सौ से ज्यादा झुंगिया में फैल गेई और देखते ही देखते एक सौ से ज्यादा झुंगिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डल्ला के 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार : 4 टारगेट किलिंग की कोशिशों को टाला

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को...
Translate »
error: Content is protected !!