भोपाल रिजन ने जीती ओवरआल ट्राफी : 13वीं एनवीएस नेशनल योग मीट सफलतापूर्वक संपन्न

by

होशियारपुर, 13 सितंबर:
जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में आयोजित तीन दिवसीय 13वीं एन.वी.एस योग मीट का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत देश में हजारों सांस्कृतिक रंग है और पूरे भारत से आए खिलाडिय़ों को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड सोनालिका से एस. के पोंबरा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
नवोदय विद्यालय समिति के 8 क्षेत्रों भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, पुणे व शिलांग से 335 विद्यार्थियों ने कलात्मक, तालबद्ध व ग्रुप योग के अलग-अलग तरह के योग आसन किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रदेशों की संस्कृति को दर्शाते हुए प्रस्तुतियां दी। जे.एन.वी लौंगोवाल व पटियाला के विद्यार्थियों ने स्वागतीय गीत गाया जबकि जे.एन.वी पटियाला ने भांगड़ा व जी.एन.वी हमीरपुर के बच्चों ने नाटी की प्रस्तुति दी।
ओवरआल ट्राफी भोपाल रिजन ने जीती व पटना रिजन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबलों में 14 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल रिजन पहले, लखनऊ रिजन दूसरे, 17 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल रिजन पहले, पटना रिजन दूसरे व 19 वर्ष आयु वर्ग में पटना रिजन पहले व भोपाल रिजन दूसरे स्थान पर रहा। लडक़ों के मुकाबलों में 14 वर्ष आयु वर्ग में लखनऊ रिजन पहले, पटना रिजन दूसरे, 17 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल रिजन पहले, पटना रिजन दूसरे व 19 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल रिजन पहले व पटना रिजन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंत में प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद व विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान मुख्य मेहमान, विशेष मेहमानों व टीम मैनेजरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक कमिश्नर अनीता कुमारी, आर.के वर्मा, डी.डी. शर्मा, अलग-अलग जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल एस.डी शर्मा, रविंदर कुमार, रविंदर सिंह, निशी गोयल, सुनीता, दिनेश सारस्वत, भारत भूषण वर्मा, डा.मनप्रीत सिंह बैंस, डा. नरिंदर सिंह, मनीश शर्मा, इंजीनियर नरेश कुमार, एस.डी.ओ दीपक, उमनिंदर सिंह, चरनजीत, सीनियर अध्यापक संजीव कुमार के अलावा अलग-अलग स्कूलों से आए व नवोदय विद्यालय फलाही के स्टाफ सदस्यों, सुरजीत लाल सरपंच फलाही, बलजिंदर कौर सरपंच महिमोवाल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति : रायत बाहरा यूनिवर्सिटी और ‘आप’ के मंच से मनीष सिसोदिया का आह्वान, प्रदेश में बनेगी विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था

रोहित जसवाल । होशियारपुर: रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के सहयोग से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

प्रगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान

राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी प्रदेश संगठन की कमान चंडीगढ़/नई दिल्ली, 2 अक्तूबर: कांग्रेस हाईकमान ने शुक्रवार को जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान प्रगट सिंह...
article-image
पंजाब

रंधावा का अमित शाह को पत्र : ‘पंजाब को बदनाम न करें’, ड्रोन-ड्रग्स और गैंगस्टर नेटवर्क पर उठाए सवाल

भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा पर साधा निशाना; कहा- बॉर्डर पर ड्रोन नहीं रुक रहे तो कार्रवाई कौन करेगा? अमृतसर: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब...
पंजाब

सौ नशीली गोलीयों स्मेत युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक सौ नशीली गोलीयों स्मेत एक नशा तस्कर को काबू किया हैI प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी बंगा रोड़ पर गांव चौहड़ा के पास गशत पर...
Translate »
error: Content is protected !!