गढ़शंकर में बेलगाम चोर : नंगल रोड पर दुकान से लाखों के वस्त्र उड़ाए।

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में पुलिस प्रशासन लापरवाह है तो वही चोर मस्त मुद्रा में है वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चुपचाप निकल जाते है और चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को बाद में मिलती है। गढ़शंकर नंगल रोड पर स्थित रेडीमेड वस्त्रों की दुकान से चोरो ने लाखों रुपये का सामान चोरी करके ले गए। इस चोरी की जानकारी देते हुए फैशन क्लब के संचालक अमरजीत सिंह ने बताया कि वह रविवार की अपनी दुकान बंद कर घर गए थे और सुबह आकर देखा की दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ है उन्होंने अंदर जाकर देखा कि अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी लाखो रुपये की पेंट, शर्ट व कीमती सामान चोरी कर के ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना गढ़शंकर पुलिस को शिकायत दी गई है। चोरी की घटना की जांच कर रहे एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि दुकानदार के बयान पर चोरो की तलाश शुरू कर दी गई है और इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
फ़ोटो :चोरी की घटना की जानकारी दे रहे अमरजीत सिंह

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ਪੀ-ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀਆਂ ਡਿਗਰੀਆਂ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕੋਰਸਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸਰਵੋਤਮ ਰਹਿਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਮੈਡਲ ਅਤੇ ਚਾਂਸਲਰ ਮੈਡਲ ਪ੍ਰਦਾਨ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਪਟਿਆਲਾ ਦੀ 39ਵੀਂ ਕਾਨਵੋਕੇਸ਼ਨ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ

39ਵੀਂ ਕਾਨਵੋਕੇਸ਼ਨ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰੋ. ਗਗਨਦੀਪ ਕੰਗ ਨੂੰ ਆਨਰਸ ਕਾਜ਼ਾ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਿਆ ਪਟਿਆਲਾ : ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, ਪਟਿਆਲਾ ਦੀ 39ਵੀਂ ਕਾਨਵੋਕੇਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਜਪਾਲ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ...
article-image
पंजाब

ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक...
article-image
पंजाब , समाचार

कनाडा में पंजाबी छात्र करनवीर सिंह का कत्ल, परिवार सदमे में

एडमिंटन (ब्यूरो) : कनाडा के एडमिंटन में 16 वर्षीय भारतीय मूल के विद्यार्थी करनवीर सिंह सहोता का विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। हमले के बाद करनवीर को...
Translate »
error: Content is protected !!