भ्रमौर-पांगी के विधायक जनक राज ने दी राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाएं

by

एएम नाथ। शिमला : बाल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवम्बर से 16 नवम्बर, 2025 तक शिमला में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बाल-बालिका देखरेख संस्थान मैहला, चम्बा, साहो तथा चिल्ली चम्बा के कुल 60 बच्चे भाग लेने जा रहे हैं।

इस अवसर पर भ्रमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राज ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य स्तरीय आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने का एक सशक्त माध्यम है।
विधायक जनक राज ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले बच्चों में अपार प्रतिभा है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ये बच्चे भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने बाल संरक्षण विभाग तथा संबंधित संस्थानों के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विधायक ने आशा व्यक्त की कि बाल बालिका देखरेख संस्थानों के सभी बच्चे न केवल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे बल्कि अपनी मेहनत और लगन से दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पैन कार ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी पहुंचेगी आपके घर : कांगड़ा जिला के युवाओं ने तैयार किया ऐप

एएम नाथ। धर्मशाला, 16 अगस्त। कांगड़ा जिला में अब ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी आपके घर पहुुंच जाएगी। शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने धर्मशाला के कुनाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने बताई वजह – क्यों केजरीवाल के बेड रूम में लगा है सीसीटीवी कैमरा, ड्रॉइंग रूम में नहीं

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के शिक्षा मॉडल की कांग्रेस नेतृत्व के सामने प्रस्तुति, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सुक्खू का जोर

रोहित जसवाल।  शिमला/नई दिल्ली, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में स्कूल से विश्वविद्यालय स्तर तक शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल टाहलीवाल के विद्यार्थियों ने हिम गौरव आई टी आई का किया दौरा

ऊना । सोमवार को राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला टाहलीवाल के लड़के व लड़कियों ने सन्तोषगढ़ स्थित भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत हिम गौरव आई टी आई का अपने अध्यापकों सहित वर्कशॉपों...
Translate »
error: Content is protected !!