महिला के हुए जुड़वा बच्चे, दोनों के पिता निकले अलग-अलग मर्द, एक ही रात बनाए थे दोनों से संबंध

by

पुर्तगाल : यह अनोखा मामला पुर्तगाल के गोयस राज्य के मिनेरोस शहर का है। यहां एक 19 साल की महिला ने कुछ समय पहले दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। यह बच्चे जब 8 महीने के हुए तो इनका DNA टेस्ट करवाया गया।

हैरत की बात ये रही कि एक बच्चे का डीएनए तो उसके पिता से मैच हो गया। लेकिन दूसरे बच्चे का टेस्ट नेगेटिव आया। महिला को फिर याद आया कि उसने उसी दिन एक और मर्द से संबंध बनाए थे। फिर उसने उस मर्द के साथ दूसरे बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया और वह मैच हो गया। मतलब महिला ने एक दिन में दो मर्दों से संबंध बनाए और दोनों के एक-एक बच्चे जुड़वा पैदा हो गए। दोनों की शक्ल भी एक जैसी है। लेकिन इनके डीएनए अलग-अलग मर्दों से मेल खाते हैं। बच्चों के पिता भले दो अलग-अलग मर्द हो लेकिन उनके बर्थ सर्टिफिकेट पर एक ही शख्स का नाम लिखा जा सकता है। ऐसे में महिला का एक ही पार्टनर दोनों बच्चों की देखरेख कर रहा है। बर्थ सर्टिफिकेट पर भी उसका ही नाम लिखवाया गया है। महिला के इस अनोखे मामले को देख खुद डॉक्टर भी हैरान है।

बहुत दुर्लभ होते हैं ऐसे मामले

असामान्य गर्भावस्था पर रिसर्च करने वाले डॉ टुलियो जॉर्ज फ्रेंको कहते हैं कि पूरी दुनिया में अभी तक सिर्फ 20 ऐसे मामले जानकारी में हैं। इनमें जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग होते हैं। इस कंडिशन को वैज्ञानिकों की भाषा में heteroparental superfecundation कहते हैं।

महिला की डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि ऐसा तब होता है जब एक ही मां के दो eggs अलग-अलग पुरुषों द्वारा फर्टिलाइज हो जाते हैं। डॉक्टर ने ये भी बताया कि महिला की प्रेग्नेंसी नॉर्मल हुई। दोनों बच्चे भी हेल्थी पैदा हुए। अभी तक उन्हें कोई सेहत से जुड़ी समस्या भी नहीं हुई। डॉक्टर का कहना है कि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। मैंने खुद ने नई सोच था कि मैं कभी ऐसा कोई केस देख पाऊँगा।

बता दें कि वर्तमान में महिला के बच्चे 1 साल 4 महीने के हैं। यह मामला तब सामने आया जब महिला ने नाम ना बताने की शर्त पर डॉक्टर को ये जानकारी रिविल करने की इजाजत दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली नेता पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी में आदमी पार्टी में शामिल : पवन टीनू को जालंधर से आप द्वारा दी जा सकती टिकट

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पवन टीनू रविवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी पवन टीनू...
article-image
पंजाब

कण्व ग्रीन फाउंडेशन व प्रेस क्लब माहिलपुर ने माहिलपुर में मसक वितरित किए गए

माहिलपुर – माहिलपुर के मुख्य चौक पर कण्व ग्रीन फाउंडेशन ने प्रेस क्लब माहिलपुर व एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने  सड़क पर चलने वाले, दोपहिया व कार-बसों को रोककर उसमे यात्रा कर रहे...
article-image
पंजाब

नेक पीयर टीम द्वारा खालसा कॉलेज गढ़शंकर का दो दिवसीय निरीक्षण दौरा : कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने नेक पीयर टीम का किया धन्यवाद

गढ़शंकर : भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएसी) ने बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का कल पहले दिन निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद : पंजाब में गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हमले के थे आरोपी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर :   पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादी सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!