भ्रष्टाचार हमारे व देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा: ADC राहुल चाबा

by

5 नवंबर तक जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत लोगों को किया जाएगा जागरुक : डी.ए.पी विजिलेंस
होशियारपुर, 30 अक्टूबर:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी है जो हमारे साथ-साथ देश के विकास में भी बाधा डालती है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर की ओर से आयोजित जागरुकता सैमीनार के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डी.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर मुनीश शर्मा व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह भी मौजूद थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश व समाज को निगल रहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपील करते हुए वे ऐसा काम करें कि उनके काम के ढंग पर सवालिया निशान न खड़े हों व लोगों का सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास और ज्यादा बढ़े।
डी.एस.पी मुनीश शर्मा ने इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध रहो’ थीम के अंतर्गत विजिलेंस जागरुकता सप्ताह 30 अक्टूबर से 5 सितंबर तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आने वाले दिनों में स्कूलों व कालेजों में जाकर विद्यार्थियों व स्टाफ को समाज व सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार संबंधी सैमीनार कर भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने कहा कि समाज में प्रचलित भ्रष्ट कार्रवाई की असरदार रोकथाम के लिए बिना किसी झिझक सभी को आगे आना चाहिए ताकि इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रण करना चाहिए कि किसी भी तरह की भ्रष्ट कार्रवाई का हिस्सा नहीं बनेंगे व ऐसे कार्रवाई सामने आने पर समर्थ अथारिटी को रिपोर्ट की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाज सेवी जगदीश बजाज की आत्मिक शांति के लिए कल 19 अप्रैल दोपहर को एक से दो वजे तक श्री गरुड़ पुराण के पाठ का भोग डाला जायेगा

गढ़शंकर। रिवाज कुलेकशन गढ़शंकर के मालिक दीपक बजाज व अमित बजाज के पिता प्रसिद्ध समाज सेवी जगदीश बजाज का सात अप्रैल को देहांत हो गया था। गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड़ श्री विशवकर्मा मंदिर...
article-image
पंजाब

गांव बस्ती सैंसियां में तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया : गांववासियों ने किया पौधारोपण

गढ़शंकर : गांव सैंसियां बस्ती में तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने...
article-image
पंजाब

67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव कैसे हारी?… पूरा गणित प्रशांत किशोर ने समझाया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे न केवल चौंकाने वाले रहे, बल्कि दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लेकर आए। आम आदमी पार्टी , जिसने 2015 में 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज...
पंजाब

35 साल से नहीं हुए पंचायत चुनाव : सर्वसम्मति से सरपंच चुनने की मिसाल बना पंजाब का ये गांव…जानिए

भवानीगढ़ :  पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है, अगले महीने किसी भी तारीख को पंचायत चुनाव हो सकते हैं। आज हम आपको संगरूर जिले के उस गांव के बारे में बताएंगे...
Translate »
error: Content is protected !!