धरने में मनाया दशहरा : मेहंदवानी धरने के 62वें दिन बीत के लोगों द्वारा

by

गढ़शंकर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ती बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी वाहनों/टिप्परों के खिलाफ लगाए गए पक्के मोर्चे के तहत 62वें दिन धरनास्थल पर ही दशहरे का आयोजन किया गया।
लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए गए संघर्ष में लोगों द्वारा बड़ी संख्या में हिस्सा लिया गया है। समूह वक्ताओं ने प्रदूषण व अन्य मांगों के संबंध में प्रशासन को जगाने के लिए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन शीघ्र प्रदूषण फैलाने को लेकर जिम्मेदार साबुन फैक्ट्री के खिलाफ बनती कार्रवाई करे। प्रवक्ता रामजीदास चौहान ने संघर्ष के 62वें दिन पहुंचने वाले समूह कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, पूर्व सरपंच गुरचैन लाल, संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, पांच हरबंस चौधरी,कैप्टेन प्रकाश लादी, राणा जगरूप सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

199 वें दिन भी किसानों का कृषि कानूनों बिलों को रद्द करने की मांग को लेकर दिन रात का धरने जारी

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष दिन रात का आज 199 वें दिन रोष धरना सोहन सिंह मोहनोवाल की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह...
article-image
पंजाब

कमलजीत पाल ने जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

होशियारपुर, 14 अक्टूबर: सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी कमलजीत पाल ने आज यहां जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने जिले से संबंधित मीडियाकर्मियों से पूर्ण सहयोग की आशा करते हुए...
article-image
पंजाब

खुद को सरपंच कहने वाला गिरफ्तार : गाड़ी से 4.3 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

अमृतसर : पुलिस ने एक सरपंच को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे उसके दो साथियों के साथ पकड़ा...
article-image
पंजाब

डीसी ने किया पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सलूनी का निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलूनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षण के तौर...
Translate »
error: Content is protected !!