भ्रष्ट अधिकारियों के आगे पूरी तरह ‘कंप्रोमाइज़्ड’ हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं और पूरी तरह से ‘कंप्रोमाइज़्ड’ हैं। उन्होंने वर्तमान कार्यवाहक मुख्य सचिव को स्थायी नियुक्ति दिए जाने के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस अधिकारी की नियुक्ति को माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी गई है और जहां कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है, ऐसे संवेदनशील समय में उसी अधिकारी को स्थायी सीएस बनाना सरकार की नीयत पर बड़े सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तीन एफआईआर दर्ज हैं और चेस्टर हिल बेनामी संपत्ति मामले में भी इनका नाम आ चुका है। इसके बावजूद कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, जिससे साफ है कि कांग्रेसी नेताओं और मित्र मंडली के कुछ गहरे राज इन अधिकारियों के पास दबे हैं। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इतने बेबस हैं कि वह भ्रष्ट अधिकारियों को पुरस्कृत कर रहे हैं और उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति देने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं उन्हीं अधिकारियों से मुख्यमंत्री आज घिरे हुए हैं।
—————–
भारत-पाकिस्तान सिंधु जल समझौते के निलंबन पर सवाल उठाने वालों को पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया

​दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष ने जल सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “मोदी जी की गारंटी मतलब हर काम पूरा होने की गारंटी है।” ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सिंधु जल समझौते के निलंबन पर सवाल उठाने वालों को पीएम मोदी ने करारा जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी डायवर्ट करने के लिए ₹2,620 करोड़ की लागत से दो बड़ी टनल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ₹2,352 करोड़ की लागत से 8.7 किलोमीटर लंबी ‘चेनाब-ब्यास लिंक टनल’ बनाई जाएगी, जो चेनाब की सहायक चंद्रा नदी के अतिरिक्त पानी को हाइड्रोलिक संरचनाओं के जरिए ब्यास बेसिन में मोड़ेगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सलाल बांध में ₹268 करोड़ की लागत से सेडिमेंट-बायपास टनल का निर्माण होगा। इस ऐतिहासिक इंटर-बेसिन नदी-जोड़ो परियोजना से चंद्रा नदी का पानी पाकिस्तान जाने के बजाय ब्यास में मिलेगा, जिससे हिमाचल में बिजली उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को भी भारी लाभ होगा।

————====——-
​पहले चरण में भारी जन समर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में पहले चरण के तहत संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिले भारी जन समर्थन के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि प्रथम चरण के नतीजों में अधिकांश स्थानों पर भाजपा की विचारधारा से जुड़े जनप्रतिनिधि जीतकर आए हैं, और जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश सुनाया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के राजनीतिक दबाव में काम कर रहे कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण होने के बावजूद कुछ चुनिंदा अधिकारियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। कई क्षेत्रों से चुनावी प्रक्रिया में कोताही बरते जाने और धांधली की शिकायतें मिली हैं, जो एक स्वच्छ और पारदर्शी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया की राह में सरकारी बाधा को उजागर करती हैं।
————==——-
एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश ठाकुर के पिता श्री राम सिंह के निधन पर घर जाकर प्रकट की संवेदनाएं

जयराम ठाकुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्राध्यापक प्रोफेसर नागेश ठाकुर के पिता श्री राम सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ​जयराम ठाकुर ने जोगिंदर नगर के समहोली स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रोफेसर नागेश ठाकुर और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और ढांढस बंधाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 7.28 करोड़ के बजट का किया अनुमोदन

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने प्रस्तुत किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान का हिसाब ऊना: जिला परिषद ऊना ने आज त्रैमासिक बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 7.28 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों ने शिटाके मशरूम की खेती करने के गुर सीखे

धर्मशाला, 23 अगस्त। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जाइका समर्थित) के माध्यम से पालमपुर में स्थापित शिटाके मशरूम प्रशिक्षण केन्द्र में शिटाके मशरूम उत्पादन पर छः दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

ऊना, 7 अक्तूबर – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतू ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्लड बैग में मिला हजार लीटर बकरी का खून : रेड में खुलासे से हड़कंप… कहां का मामला?

तेलंगाना :  हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर रेड के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देख अधिकारी हैरान हैं। जानकारी के...
Translate »
error: Content is protected !!