ब्लड बैग में मिला हजार लीटर बकरी का खून : रेड में खुलासे से हड़कंप… कहां का मामला?

by

तेलंगाना :  हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर रेड के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देख अधिकारी हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक यहां ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) की रेड में अधिकारियों को लगभग 1,000 लीटर जानवरों का खून मिला है।

यह खून बकरियों और भेड़ों से गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा किया गया था और इंसानों का खून रखने के लिए बने ब्लड बैग में पैक किया गया था।  एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस और राज्य के ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की थी। इस दौरान उन्होंने इंसानों के इस्तेमाल के लिए बने ब्लड बैग में जानवरों का खून भरा हुआ देख सीनियर अधिकारी भी हैरान रह गए।

बकरी के खून के अलावा परिसर में खून की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली कुछ अत्याधुनिक मशीनें भी मिली हैं। रेड टीम को एक ऑटोक्लेव मशीन, एक लैमिनार एयर फ्लो यूनिट, 110 भरे हुए ब्लड बैग और लगभग 60 खाली ब्लड बैग भी मिले। ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के मुताबिक इसका इस्तेमाल गैरकानूनी क्लिनिकल ट्रायल, एक्सपेरिमेंट या लैब टेस्ट के लिए कल्चर मीडिया तैयार करने में किया जा सकता था। फर्म का मालिक फिलहाल फरार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

To promote the Pradhan Mantri

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha August 7 :To promote the Pradhan Mantri Viksit Bharat Rojgar Yojana (PM-VBRY), a special awareness program was organized today by the EPFO Regional Office Jalandhar at Quantum Paper Mills Ltd., Saila Khurd,...
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 93724 किसानों को लगभग 13.50 करोड रुपए की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे किसानों के खातों में डाली गई

वीरेंद्र कंवर ने कृषि क्षेत्र में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से खुले दिल से मदद करने की अपील की ऊना, 6 सितंबर: किसानों के कल्याण और उनकी...
article-image
पंजाब

गांव गोलिया में आयोजित सम्मेलन में शहीदों की याद करते हुए पंजाबी भाषा को किया समर्पित

गढ़शंकर : गांव गोलियां में शहीदों की याद में व पंजाबी भाषा को समर्पित कवि सम्मेलन संतोख वीर व सरवण सिद्धू की प्रधानगी में करवाया गया। जिसमें मंच संचालन की भूमिका बाखूवी अदा करते...
article-image
पंजाब

2027 में ज़ुल्म सह चुके लोग सिखाएंगे हुक्मरानों को सबक : करीमपुरी

पिंड हार्टा में हुए अत्याचार के विरोध में चब्बेवाल में रैली का ऐलान माहिल पुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने चब्बेवाल...
Translate »
error: Content is protected !!