मंडियाला हादसे के पीड़ितों को हर मदद दे सरकार : लाली बाजवा

by

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पड़ते अड्डा मंडियाला में बीती देर रात एल.पी.जी. गैस से भरे टैंकर और एक अन्य गाड़ी के बीच हुए भीषण हादसे के बाद लगी आग में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति समूचा अकाली दल संवेदना व्यक्त करता है। यह बात जिला अकाली दल शहरी के प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि इस हादसे में जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए और इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मौजूदा आप सरकार की है। लाली बाजवा ने आश्वासन दिया कि अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन घायलों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है, उस पर भी सरकार को ध्यान देने की ज़रूरत है। साथ ही, उन्होंने सरकार की मशीनरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में सरकारी तंत्र पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है, जिससे सरकार को सबक लेना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नई पीढ़ी का जीएसटी युग लोगों को बड़ी राहत के साथ भारत को देगा आर्थिक मजबूती : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य श्री तीक्ष्ण सूद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी में अगली पीढ़ी के...
article-image
पंजाब , समाचार

लखीमपुर खीरी के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार और अजय मिश्रा का पुतला फूंका गया

गढ़शंकर 3 अक्टूबर-लखीमपुर खीरी घटना के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों ने शहर के गांधी...
पंजाब

आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को सिविल सर्जन डॉ रंजीत सिंह होशियारपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देश।     

 होशियारपुर 20 फ़रवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ): आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश देते सिविल सर्जन होशियारपुर ने बताया कि यह योजना पंजाब में 20 अगस्त, 2019 से शुरू...
article-image
पंजाब

परमिटों की अवैध क्लबिंग विरूद्ध कड़ी कार्रवाई : पंजाब मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 80-ए के तहत जारी किए गए सभी कंपोजिट परमिटों (सीपी) की व्यापक जांच के आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन क्षेत्र में नियमों के पालन और सभी को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज पंजाब मोटर वाहन नियम,...
Translate »
error: Content is protected !!