नई पीढ़ी का जीएसटी युग लोगों को बड़ी राहत के साथ भारत को देगा आर्थिक मजबूती : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य श्री तीक्ष्ण सूद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों ने मध्यम वर्ग और उससे नीचे के लोगों द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुओं को सस्ता कर दिया है और इससे व्यक्ति की बचत में वृद्धि का व्यापक प्रभाव पड़ा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी टैक्स सुधार केवल टैक्स को घटाने की अभिव्यक्ति नहीं है, बल्कि निरंतर हो रहे सुधारों का हिस्सा है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की दूरदर्शी सोच को प्रकट करता है। ऐसी नीतियों के कारण ही हमारा देश जो 2014 में आर्थिक मंच पर 10वें नंबर पर था अब चौथे नंबर पर पहुँच चुका है। ये सुधार गरीब और मध्य वर्ग के हितों की रक्षा के लिए किए गए हैं। जिसमें कम टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ाना शामिल है। मौजूदा जीएसटी सुधार जीएसटी कौंसिल द्वारा किए गए हैं। जिसकी प्रतिनिधित्व सभी राज्यों आपसी सहमति से करते हैं। इनकी वजह से बुनियादी ढांचे, देश की सुरक्षा, गरीब कल्याण, उद्योगों को बढ़ावा देने और लाभार्थियों को सीधे पैसे भेजने से भ्रष्टाचार को रोकने के नतीजे सामने आए हैं। ये टैक्स सुधार विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका अदा करने जा रहे हैं।

 

श्री सूद ने आगे कहा कि जीएसटी के 4 स्लैब को घटाकर दो कर दिया गया है। पहले जीएसटी के 4 स्लैब थे यानी 5%, 12% 18% और 28%, अब अगली पीढ़ी के सुधारों के बाद अधिकांश वस्तुओं के लिए जीएसटी स्लैब 5% और 18% होंगे। अल्ट्रा लग्सरी वस्तुओं यानी केवल अमीरों के लिए 40% जीएसटी लगाया जाएगा।

श्री सूद ने आगे कहा कि जीएसटी सुधारों से करियाना और रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुओं के घरेलू बिलों में 13% की बचत होगी। स्टेशनरी, कपड़े, जूते और दवाइयों की खरीदारी पर 7% से 12% तक की बचत होगी। बाइक/स्कूटर (350 सीसी तक) के मामले में 8000 रुपये की बचत होगी, जबकि टीवी (32 इंच से ऊपर) पर 3500 रुपये और एसी की खरीद पर 2800 रुपये की बचत होगी क्योंकि इन वस्तुओं की जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। एक छोटी कार खरीदार लगभग 70,000 रुपये बचा सकता है। अनुमान है कि 1800 सीसी तक के ट्रैक्टरों की खरीद पर 40,000 रुपये की बचत होगी क्योंकि ट्रैक्टरों पर जीएसटी दर पहले के 12-18% से घटाकर 5% कर दी गई है।

18% जीएसटी को पूरी तरह से हटाने के बाद जीवन और स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम सस्ते हो गए हैं।

 

कुल मिलाकर 375 वस्तुएं सस्ती हो गईं क्योंकि जीएसटी अगली पीढ़ी के सुधार लागू हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में आप सरकार जाते ही सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : द‍िल्‍ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अफसर ह‍िरासत में ल‍िए

आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई है. सीबीआई ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े 6 अधिकारियों को ह‍िरासत में ल‍िया है. इन पर भ्रष्‍टाचार और घूस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी और डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मांमले में 4 के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी हेमानंद महाराज और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ एक वीडियो फेसबुक पर डाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब

वड़िंग को अब नहीं रखनी पड़ेगी काम वाली, राजे की रानी को हराकर गिद्दड़बाहा के लोगों ने राजे की रानी को हरा कर वड़िंग की रोटी का इंतजाम कर दिया … गिद्दड़बाहा में कांग्रेस की हार पर बोले केन्द्री राज्य मंत्री बिट्टू

श्री मुक्तसर साहिब। गिद्दड़बाहा में कांग्रेस की हार के बाद एक बार फिर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच जुबानी जंग हुई। रवनीत...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी गायक वीर दविंदर के घर पर फायरिंग : फिरौती की मांग

नई दिल्ली- कनाडा में रहने वाले पंजाबी गायक वीर दविंदर के निवास पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने पहले गायक से 5...
Translate »
error: Content is protected !!