मंडियों में गेहूं की सुचारु खरीद के लिए आढ़तियों का सहयोग जरुरी: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की बैठक
मंडियों की कैंप लगाकर आढ़तियों, उनके परिवार, स्टाफ व  लेबर की शुरु की जाएगी नि:शुल्क वैक्सीनेशन
मंडियों में पास के माध्यम से किसानों की ट्राली की होगी एंट्री, किसानों को ट्रालियों के हिसाब से उपलब्ध करवाए जाएंगे पास
होशियारपुर  :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले की मंडियों में 10 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरु हो जाएगी, जिसमें आढ़तियों की विशेष भूमिका रहती है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग खरीद एजेंसियों के अधिकारियों व आढ़तियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रजनीश कौर व जिला मंडी अधिकारी रजिंदर कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंडियों में पास के माध्यम से ही किसान अपनी फसल मंडियों में ला पाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में पास सिस्टम लागू किया गया है कि ताकि किसानों की ओर से मंडियों में योजनाबद्ध तरीके से गेहूं की फसल लाई जाए और किसानों को जितने पास चाहिए वह उन्हें उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडियों में कैंप लगाकर कोविड वैक्सीनेशन भी शुरु करवाई जाएगी, जिसमें आढ़तियों, उनके स्टाफ, लेबर, विभिन्न खरीद एजेंसियों अधिकारियों व कर्मचारियों की वैक्सीनेशन की जाएगी। उन्होंने आढ़तियों को अपने स्टाफ की लिस्ट बनाने के लिए कहा ताकि गेहूं की खरीद के 2-3 दिनों में सभी की वैक्सीनेशन की जा सके।
अपनीत रियात ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए आढ़तियों व जिला प्रशासन को मिलकर काम करना है ताकि खरीद प्रक्रिया को सुचारु तरीके से संपन्न किया जा सके। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आढ़तियों को अपील करते हुए कहा कि वे किसानों के साथ तालमेल कर उन्हें मंडियों में सूखा व निर्धारित नमी वाली फसल फसल लाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुधीर शर्मा, रमेश चंद्र, सुरिंदर सिंह, बाल कृष्ण के अलावा अलग-अलग सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-49 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक...
article-image
पंजाब

Kirtan Darbar in Memory of

Jalandhar/Daljeet Ajnoha, Oct.14 :  A spiritual congregation in remembrance of Brahmaleen 108 Sant Baba Charan Dass of Mahilpur will be organised at his native village, Akalpur (Jalandhar), on October 18. The event is being...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को लिखा पत्र; ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में सुधार की मांग

मोहाली, 14 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पंजाब और विशेष रूप से मोहाली में कर्मचारी राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत पहुंचते ही फफक-फफक कर रोने लगीं विनेश, बहनों ने बंधाया ढाढ़स, साक्षी ने सरकार के समर्थन को सराहा

नई दिल्ली : भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट देश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही देशवासियों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है. इस पल के कुछ वीडियो ANI न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!