मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी : गडकरी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को लिखा पत्र

by

एएम नाथ। शिमला : मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है।

नितिन गडकरी द्वारा जयराम ठाकुर को भेजा/मंडी गागल चैलचौक जंजैहली
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने जा रही है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो दिसंबर 2025 को जारी पत्र में बताया कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 83 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है
पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस मार्ग के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता देने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क सराज, थुनाग और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HAS की परीक्षा में किया था टॉप : अब UPSC का एग्जाम भी क्लीयर, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने अनमोल को दी बधाई

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के अनमोल को दोहरी कामयाबी मिली है।हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश HAS की परीक्षा में टॉप किया था अब सिविल...
article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/ August 14/Daljeet Ajnoha Komal Mittal IAS Deputy Commissioner and Dr. Harbans Kaur Deputy Medical Commissioner,According to the order of an awareness workshop about drug addiction and treatment was organized today at Government Senior...
article-image
पंजाब

भारत पाकिस्तान सीमा से सटे एक गांव के एक घर से 25 किलो हेरोइन और हथियार जब्त

अमृतसर : भारत–पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों घोगा में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस गांव एक घर से 25 किलोग्राम...
article-image
पंजाब

सेठ रोहताश जैन ने रोटरी आई बैंक एवं कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी को भेंट की 50 हजार की अनुदान राशि

 होशियारपुर :  रोटरी आई बैंक एवं कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी द्वारा कार्नियल ब्लाइंडनैस को दूर करने के पथ पर किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर एवं सराहना करते हुए शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं...
Translate »
error: Content is protected !!