मंडी में कांग्रेस की जमानत जब्त करवाकर कंगना के अपमान का बदला लें मतदाता : शान्ता कुमार

by

पालमपुर, 26 मार्च । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने मंगलवार को कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि कांग्रेस ने मण्डी से उम्मीदवार कंगणा रणौत के बारे में एक अभद्र टिपप्णी की है।

इस पर उन्होंने कांग्रेस की निंदा की है।

उन्होंने कहा हिमाचल को इस बात का गर्व है कि छोटे से हिमाचल के छोटे से गांव के एक साधारण परिवार से निकल कर अपनी योग्यता और परिश्रम से कंगना रणौत ने फिल्म जगत में शानदार नाम बनाया है। हिमाचल को अपनी इसी योग्य और बहादुर बेटी पर गर्व है। कांग्रेस ने अभद्र टिपप्णी करके कंगना रणौत का ही नही हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों का भी अपमान किया है। उन्होंने मण्डी क्षेत्र के सभी मतदाताओं से विषेश आग्रह किया है कि चुनाव में मण्डी में कांग्रेस की जमानत जब्त करवा कर इस अपमान का बदला लिया जाए।

शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चारों स्थानों पर भाजपा ने बहुत योग्य उम्मीदवार खड़े किये है। मैं नरेन्द्र मोदी तथा जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद करता हूं। इस बार भाजपा के पक्ष में इतिहास की सबसे बड़ी लहर है। पूरा भारत राममय हो गया है। इतिहास के सभी रिकार्ड तोड़ कर हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें भाजपा जीतेगा और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन -02 – शंभू बार्डर पर रवड़ की गोलिया लगने से एक दर्जन के करीव किसान घायल, डीएसपी सहित छे पुलिस कर्मी घायल : खनौरी बार्डर पर किसानों व पुलिस में चली लाठियां, आसूंं गैस के गोल भी पुलिस ने दागे

शंभू बार्डर/ खनौरी बार्डर : शंभू बार्डर पर लगातार माहोल तनावपूर्ण बना हुया है।इस वीच ड्रोन के जरीए कई बार आसूं गैस के गोले दागे गए और किसानों ने फलाईओवर से वैरीकेड उखाड़ दिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण आज से, पंचायत प्रतिनिधि करें प्रेरितः डीसी

ऊना – कोरोना की रोकथाम के लिए आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के मलपुर में कार से 26 वर्षीय युवक का शव बरामद ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

तारा। बद्दी :  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलपुर के समीप एक कार में 26 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस नशे की ओवरडोज की आशंका जता रही है, हालांकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

एएम नाथ। शिमला : राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना...
Translate »
error: Content is protected !!