मंडी में चमके चंबा के टेबल टेनिस सितारे, श्रेयांस ने जीते दो स्वर्ण

by

हिमाचल प्रदेश रैंकिंग प्रतियोगिता में चंबा का दबदबा, खिलाड़ियों ने बटोरे पदक

पैरामाउंट टेबल टेनिस अकैडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चंबा का नाम रोशन

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 मई तक मंडी में किया गया, जिसमें जिला चंबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया।
लड़कों के वर्ग में श्रेयांस ठाकुर पुत्र मंजीत ठाकुर, निवासी गांव भनोटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 और मेंस श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किए। श्रेयांस की इस उपलब्धि ने प्रतियोगिता में चंबा की मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं स्वजन्य गोस्वामी पुत्र संतोष गोस्वामी, निवासी मोहल्ला माई का बाग ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अथर्व ठाकुर पुत्र बलबीर ठाकुर, निवासी मोहल्ला ओबेरी ने कांस्य पदक जीतकर चंबा की झोली में एक और उपलब्धि डाली।
लड़कियों के वर्ग में चंबा की यादवी ठाकुर ने अंडर-11 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अनुशासित और तकनीकी खेल की खूब सराहना हुई।
विशेष बात यह रही कि ये सभी खिलाड़ी चंबा शहर स्थित पैरामाउंट टेबल टेनिस अकैडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह अकैडमी चंबा की एकमात्र तथा प्रदेश की दूसरी निजी टेबल टेनिस अकैडमी मानी जाती है। अकैडमी के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन चंबा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि श्रेयांस ठाकुर, स्वजन्य गोस्वामी और अथर्व ठाकुर पिछले कई वर्षों से जिला चंबा के लिए लगातार पदक जीतते आ रहे हैं। यही कारण है कि हर वर्ष हिमाचल प्रदेश की टीम का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नेतृत्व भी यही खिलाड़ी कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है और आने वाले समय में इनसे राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान आमजन और राजनीतिक दल करें सहयोग: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 24 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान फोटोयुक्त मतदाता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना : सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू

नगर परिषद बिलासपुर ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मियों को देने की अपील की एएम नाथ। बिलासपुर, 27 फरवरी: वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील – ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 27 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!