मंडी विधानसभा के मतदान केन्द्रों के लिए 114 पोलिंग पार्टियां रवाना : मतदान अधिकारी एक जून को पूरी सजगता के साथ करवाएं मतदान- ओम कांत ठाकुर

by
मंडी, 30 मई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को मतदान करवाने के लिए सदर मंडी विधानसभा के लिए 114 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गई हैं जो कि देर शाम तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंडी विधानसभा में 117 पोलिंग बूथों में यह पोलिंग पार्टियां एक जून को मतदान करवाएंगी।
उन्होंने बताया कि तीन पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां चुनाव से एक दिन पहले 31 मई को रवाना होंगी। इनमें दो महिला अधिकारियों की और एक दिव्यांग मतदान अधिकारियों की है। उन्होंने बताया कि इन पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए 25 बसें लगाई गई थीं।
उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को चुनाव से एक दिन पहले पोलिंग बूथों पर आवश्यक प्रबंध पूरे करने होंगे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों से आग्रह किया कि वे एक जून को पूरी सजगता के साथ मतदान करवाएं। मतदान प्रक्रिया के दौरान भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मंडी सदर विधानसभा में 59 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। 12 पर वीडियोग्राफी, 45 पर फोटोग्राफी की जाएगी। मंडी सदर विधानसभा में 79665 मतदाताओं में है इनमें 1652 सर्विस वोटर हैं। महिला वोटर की संख्या 39932 है तथा पुरूष वोटर की संख्या 3081 है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में 11 जनवरी को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

पट्टा मेहलोग, 7 जनवरी (तारा) : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 11 जनवरी को दून के पहाड़ी क्षेत्र पट्टा मेहलोग में पहली बार संस्था के 28वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी चली गई मायके : खफा हुए पति ने उठाया खाैफनाक कदम….फंदा लगाकर दे दी जान

ऊना : पत्नी के मायके जाने पर खफा पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा करने से पहले उसने अपनी पत्नी को वापस घर आने के लिए फोन किया और जल्दी न लौटने...
Translate »
error: Content is protected !!