राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

by
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है
बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त
एएम नाथ। ऊना
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार है। वह बीजेपी के सभी जनहितकारी योजनाओं को सिर्फ़ बंद करने का काम कर रही है। सत्ता में आते ही हज़ारों कार्यरत संस्थान बंद कर दिए। लोगों तक सरकार की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे जनमंच को भी बंद कर दिया। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को बहुत सारी परेशानियां उठानी पड़ी। जनमंच कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोगों की पचास हज़ार से ज़्यादा शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण हुआ। जनमंच जैसी सुविधा होने के कारण लोगों लोगों के काम रूटीन में भी आसानी से होते रहे क्योंकि काम न होने पर  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लोग शिकायत कर देते थे। जिसकी जवाबदेही सरकार द्वारा तय की जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘सरकार आपके द्वार’ कोई नया कार्यक्रम नहीं है यह ‘जनमंच’कार्यक्रम ही है। सरकार ऐसा क्यों कर रही है? पुरानी सरकार की योजनाओं को क्यों बंद कर रही है, यह समझ के परे है। सरकार को जवाब देना होगा कि जनमंच जैसे सफल और जनहितकारी कार्यक्रम को इतने समय तक क्यों बंद कर के रखा था। उन्होंने कहा कि सरकारें प्रदेश का विकाम करने के लिए होती हैं। लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास का एक भी काम नहीं किया। जिसका नुक़सान प्रदेश के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने ऊना पहुंचे जयराम ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक पल है जो पांच सौ साल के लंबे संघर्ष  के बाद आया है। देश देश के लोग इस पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी बड़े जनादेश के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार के लोक सभा चुनाव में बीजेपी हिमाचल परदेश के हर बूथ पर बढ़त बनाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

FCRA Bill to Curb Foreign

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 8— Former cabinet minister and senior BJP leader Tikshan Sood said the FCRA bill introduced by the Modi government in Parliament will significantly help India’s unhindered progress in the future....
article-image
पंजाब

पुलवामा के शहीदों को समर्पित गांव भज्जल में कैंडल मार्च निकाला

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर गांव भज्जल में पुलवामा के शहीदों को समर्पित कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च दौरान समूह नगर निवासियों ने भाग लेते मोदी सरकार खिलाफ नारेबाजी की...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत

मानसा: पंजाब के मानसा शहर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नशे के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया है। 20 वर्षीय नवदीप सिंह, जो एक प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी था, नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ मनाया नववर्ष

हमीरपुर 01 जनवरी:   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के साथ नववर्ष मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटे तथा केक भी काटा। उपायुक्त ने बच्चों के...
Translate »
error: Content is protected !!