ऊना उपमंडल के 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से हुए जागरूकता कार्यक्रम

by
ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में जुटा है। इसमें सभी विभागों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बाल-विकास परियोजना ऊना के अधीन कार्यरत 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए। सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने बताया कि इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मताधिकार के महत्व तथा प्रयोग को लेकर जागरूक किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि चुनाव आयोग ने दिव्यांगजनों और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा का विकल्प दिया है। इसके लिए उन्हें फॉर्म-12डी भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ घर घर उपलब्ध कराएंगे।
डीसी बोले…मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होता है लोकतंत्र
वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने इसमें सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाता निर्भीकता से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंडी में 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के सरकाघाट, सराज, द्रंग, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 216 करोड़ रुपये की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतू, 24 अगस्त तक आवेदन आमन्त्रित

एएम नाथ। बिलासपुर 13 अगस्त- बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सुनिल कुमार ने जानकारी दी कि आंगनवाडी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरने हेतू, इच्छुक स्थानीय महिलाओं से 24 अगस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर ऋषिकेश एम्स के अध्यक्ष नियुक्त

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना एएम नाथ। शिमला : उत्तर भारत के प्रसिद्ध वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर चिकित्सा के क्षेत्र का बड़ा नाम है। केंद्र सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को खत्म करना , आने वाले समय में चुनाव ही न हों, ऐसी व्यव्स्था लाने का भाजपा द्वारा रचा जा रहा षड्यंत्र : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ : मंडी । लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भी चुनावी रार चालू हो गई है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के अगले दिन ही विक्रमादित्य...
Translate »
error: Content is protected !!