मंडी सरस मेले में 2.01 करोड की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिनों तक उमड़ी भीड़

by

नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक आयोजित सरस मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दस दिनों तक चले इस मेले में कुल 2.01 करोड रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीददारी की और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर खासा रुझान दिखाया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मेले की सफलता पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी।
मेले के दौरान हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग तथा पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे और पूरे आयोजन के दौरान खरीदारों की निरंतर भीड़ बनी रही।
मेले के अंतिम दिन जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक ने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूहों और स्टॉल संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।
इस वर्ष मेले में कुल 97 स्टॉल स्थापित किए गए थे, जिन पर विभिन्न राज्यों तथा जिले के स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM ऑफिस को किया गया सील, तगड़ा एक्शन शुरू! केजरीवाल के उड़े होश

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कमल का कमाल दिख रहा है और आप का बुरा हाल हुआ है। वहीं कांग्रेस तो लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गई है। दिल्ली में बीजेपी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया छह माह में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। नई दिल्ली/ शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 145...
Translate »
error: Content is protected !!