विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

by

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा में उठाया.
जिस समय विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर हंगामा हो रहा था, उसी वक्त लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड में हुई त्रासदी पर बोलने का भी समय हो गया. राहुल जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने उन्हें सिर्फ वायनाड पर बोलने की हिदायत दी.

दरअसल, राहुल जिस वक्त बोलने के लिए खड़े हो रहे थे, उस समय विपक्ष के सांसद लगातार हंगामा मचा रहे थे. इस दौरान स्पीकर की चेयर पर बैठे पी.सी. मोहन ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि आप सिर्फ वायनाड पर बोलेंगे. राहुल के खड़े होने से पहले सदन में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री दोपहर 3 बजे विनेश फोगाट के मामले पर संसद में बयान देने वाले हैं. हालांकि, इसके बाद भी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा था, विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर शोर मचाना जारी रखा.
मैंने वायनाड हादसे का शिकार बने लोगों का दुख देखा: राहुल गांधी

स्पीकर से इजाजत मिलने पर राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड में इतना बड़ा हादसा हुआ है. यहां ये (सत्ता पक्ष) लोग हमें बोलने नहीं दे रहे हैं. मैं अपनी बहन के साथ वायनाड गया था. वहां पर मैंने लोगों का दुख देखा है, जो इस प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं. दो किलोमीटर तक का पहाड़ बह गया है. 400 से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं. मैं केंद्र सरकार, राज्य सरकार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना समेत उन सभी संगठनों के काम पर कमेंट करना चाहूंगा, जो रेस्क्यू में लगे हुए हैं. सभी ने अच्छा काम किया.

वायनाड भूस्खलन को घोषित किया जाए राष्ट्रीय आपदा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि भूस्खलन की वजह से महत्वपूर्ण सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे रेस्क्यू टीम को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि लोगों को फिर से बचाने के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया जाए. मैं चाहूंगा कि सरकार मुआवजे की राशि को भी बढ़ाए. साथ ही मैं सरकार से चाहूंगा कि वह वायनाड में हुए भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे. वायनाड में कुछ परिवार ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक ही लोग इस हादसे में बचे हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय जल आयोग से लंबित परियोजनाओं को धनराशि जारी करने का आग्रह : विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

धर्मशाला, 23 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय जल आयोग से लम्बित परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज नई...
article-image
पंजाब

पहली बार मतदान करने आये मतदाताओं को पकड़ा दिए दिव्यांग मतदाता प्रमाणपत्र।

माहिलपुर – 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए यहां चुनाव आयोग द्वारा मतदान कराया गया वही युवाओं को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए विशेष रूप से प्रबंध किए गए थे। नए मतदाता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीड़ व भगदड़ प्रबंधन के सीखे गुर : डीसी हेमराज बैरवा ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

धर्मशाला 1 मार्च। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज धर्मशाला में उपायुक्त...
article-image
पंजाब

252 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर गिरफ्तार : महिला खिलाफ एनडीपीएस पहले भी 10 मामले दर्ज

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर : जिला पुलिस प्रमुख सुरेन्द्र लांबा आईपीएस के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!