हर दिन परीक्षा परिणाम जारी करने के बयान आते हैं परिणाम नहीं, आउटसोर्स कर्मियों लंबित के वेतन का जल्दी भुगतान करे सरकार : जयराम ठाकुर

by

सिर्फ़ बयानबाज़ी ही नहीं जनहित के काम भी करे सरकार
एएम नाथ। शिमला
शिमला से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बयानबाजी से ही काम चलाना चाहती है। हर दिन अख़बारों में बयान आते हैं कि जल्दी ही भर्ती के परिणाम घोषित होंगे। नई नौकरियां निकाली जाएगी। लेकिन यह बातें सिर्फ़ ज़ुबानी जमा खर्च से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। हर रोज़ मुख्यमंत्री या किसी न किसी मंत्री द्वारा भर्ती परिणामों के जल्दी से जल्दी जारी होने, नई भर्तियां निकाले जाने की खबरें ही आती हैं। लेकिन कभी परिणाम आने की खबर नहीं आई। सरकार बयानबाजी के आगे नहीं बढ़ पाई है। डेढ़ साल से युवा सड़कों पर इंतज़ार कर रहे हैं। आश्वासनों से थककर युवा कर्मचारी चयन आयोग के दफ़्तर के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। इतने लंबे समय तक सिर्फ़ आश्वासनों से काम नहीं चल सकता है। अब कोरी बयानबाजी करने के बजाय सरकार को परिणाम जारी करना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कई विभागों में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है। बहुत से लोग फ़ोन करके बताते हैं कि वेतन नहीं मिल रहा है। जवाबदेह अधिकारी बजट न होने का हवाला देकर टरका देते हैं। कब तक मिलेगा यह भी पता नहीं। घर से बाहर रह कर काम कर रहे लोगों को हर महीनें रहने-खाने का खर्च भी वहन करना पड़ता है। इसके अलावा और भी पारिवारिक ज़िम्मेदारियां होती है। ऐसे में लोगों को यदि चार-चार, छः-छः माह तक वेतन नहीं मिलेगा तो कैसे काम चलेगा। इस तरह से लंबे समय तक वेतन लटका कर रखना संवेदनहीनता है। सरकार लोगों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशील होकर सुलझाए। आउटसोर्स कर्मियों के बकाया वेतना के भुगतान के साथ समय पर वेतन देने का प्रावधान करे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डेढ़ साल से सरकार सिर्फ़ आश्वासन के सहारे चल रही है। अब बयानबाजी से काम नहीं चल सकता है। सरकार अब काम करे और लोगों की समस्याओं का हल निकाले। डेढ़ साल से एक दो हफ़्ते में परीक्षा परिणाम जारी होंगे, जैसे बयान सुन-सुनकर सब थक गए हैं। अब प्रदेश के युवाओं को आश्वासन नहीं भर्ती का परिणाम चाहिए। सरकार जल्दी से जल्दी लंबित पड़ी परीक्षाओं के परिणाम निकाले और नई भर्तियों की घोषणा करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में पेशाब करने पर देना होगा 500 जुर्माना : कुत्ता घुमाने से लेकर थूकने तक बदल गए सभी नियम, देना पड़ेगा मोटा पैसा

नई दिल्ली : नई दिल्ली के निवासी और छोटे व्यवसाय जल्द ही अपने छोटे-मोटे उल्लंघनों के लिए ज्यादा जुर्माना देने पड़ सकता है. हालांकि, कुछ मामूली अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने का प्रस्ताव भी संसद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्म दिन पर ग्रिफ्तारी …शराब घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार : बघेल बोले- यह जन्मदिन का तोहफा दिया

रायपुर  |  छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में पहनाईं बेड़ियां, बिस्तर बगैर जमीन पर सुलाया….अमेरिका ने कर दिया दादी हरजीत कौर को डिपोर्ट …. सिख संगठनों ने जतायी कड़ी नाराजगी

चंडीगढ़ :  अमेरिका में रहने वाले सिख और प्रवासी वहां की सरकार से बेहद नाराज हैं। नाराजगी की वजह यह है कि तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक इस मुल्क में रहने वालीं...
Translate »
error: Content is protected !!