मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार : धर्मशाला में होने वाली बैठक में AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल होंगे – रजनी पाटिल

by

एएम नाथ । शिमला  : हिमाचल मंत्रिमंडल में शीध्र विस्तार हो सकता है। इस पर चर्चा  करने के लिए 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्हीनों ने कहा धर्मशाला में होने वाली बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल होंगे। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। इसके इलावा किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में निगम भंडारी की नियुक्ति के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित नाराजगी पर पूछे गए सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि वह स्वयं मंत्री से बात करेंगी और यदि कोई गलतफहमी है तो दोनों पक्षों से आमने-सामने चर्चा कर उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम होगा।

उन्हीनों ने कहा अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चढ़ावे में  घपले के मामले में कांग्रेस इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करती है। उनका कहना था कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर जनता से वोट मांगे थे, इसलिए इन आरोपों की पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में हिमाचल टूरिज्म वर्कशॉप में लगी भयंकर आग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैरियर पेट्रोल पंप के नजदीक पर्यटन विभाग की वर्कशॉप में आग लग गई है. घटना शाम 07:45 पर पेश आयी. जिस वक़्त वर्कशॉप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा बगवां में अग्निपथ योजना का विरोध : आरएस बाली ने किया चुनाव लडऩे का ऐलान

नगरोटा बगवां : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव रघुवीर सिंह की अगुवाई में नगरोटा बगवां के समलोटी में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में रोष रैली निकाली गई। रघुवीर सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘किशोरावस्था के तनाव को नियंत्रित करके जीवन में आगे बढ़ें’ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

एएम नाथ। हमीरपुर 04 नवंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

प्राथमिक स्कूल किशनपुरा के 333 बच्चों को दिए स्कूली बैग व अन्य सामग्री बच्चों की दांतों व व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी बी बी एन, 13 मार्च (तारा) :-किशनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्लेनमार्क...
Translate »
error: Content is protected !!