गैस बुकिंग में खेल : फोन से नहीं हो रही बुकिंग? ये 4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर, गैस की कमी नहीं, फिर क्यों परेशान है जनता? जानिए सच

by

इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कहीं बुकिंग ही नहीं हो रही, तो कहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी का कोई अता-पता नहीं। लोग गैस एजेंसी के चक्कर काट-काट कर हलकान हो रहे हैं, लेकिन मसला जस का तस बना हुआ है।

सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि ज्यादातर लोगों को इसकी असली वजह ही मालूम नहीं होती, जिससे टेंशन और बढ़ जाती है।

दरअसल, कई बार सिस्टम में टेक्निकल गड़बड़ी, सर्वर डाउन या फिर डिस्ट्रीब्यूटर लेवल पर गड़बड़ी की वजह से बुकिंग और डिलीवरी में देरी होती है। वहीं, कुछ मामलों में 25 दिन का गैप पूरा न होने या KYC अपडेट न होने की वजह से भी बुकिंग अटक जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इसका हल बिल्कुल आसान है।

अगर फोन कॉल से बुकिंग नहीं हो रही, तो आपके पास कई दूसरे ऑप्शन मौजूद हैं। Indane के ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि HP Gas यूजर्स 9493602222 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

इसके अलावा डिजिटल जमाने में ऐप्स भी आपकी मदद कर सकते हैं। आप UMANG, Paytm, PhonePe या Amazon Pay के जरिए मिनटों में गैस बुक कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप भी अब बड़ा हथियार बन गया है। Indane ग्राहक 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज करें, HP Gas वाले 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ भेजें, और Bharat Gas यूजर्स 1800224344 पर मैसेज करके बुकिंग कर सकते हैं।

अगर फिर भी दिक्कत खत्म नहीं हो रही, तो SMS का रास्ता अपनाएं या सीधे हेल्पलाइन पर कॉल करें। Indane और HP Gas के लिए 1800-2333-555 और Bharat Gas के लिए 1800-22-4344 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

सरकार का साफ कहना है कि LPG की कोई कमी नहीं है। ऐसे में अगर आपको परेशानी हो रही है, तो सही जगह शिकायत करें हल जरूर निकलेगा। अब गैस के लिए परेशान होने की नहीं, स्मार्ट तरीके अपनाने की जरूरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali Leaders Honour DSP Palwinder

Phagwara/Daljeet Ajnoha/May1 : Leaders from the Shiromani Akali Dal (SAD) Viapar Wing met DSP Palwinder Singh and honoured him for his exemplary service. On this occasion, SAD Viapar Wing’s Punjab General Secretary Dharminder Kumar...
article-image
पंजाब

फिल्लौर में थार सवार गैंगस्टरों का तांडव : प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

फिल्लौर। कस्बे में शनिवार की शाम को थार में आए गैंगस्टरों ने गोलियां चलाकर प्रॉपर्टी कारोबारी को मारने की कोशिश की। हालांकि कारोबारी के साथियों की ओर से जवाबी फायर करने पर वे मौके...
article-image
पंजाब , समाचार

Punjab News : ठेकेदारी सिस्टम पर सरकार का एक्शन : कैबिनेट बैठक में, ग्रुप C और ग्रुप D कैटेगरी की नौकरियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी

चंडीगढ़ ; भगवंत मान सरकार ने कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया है. सरकार के इन फैसलों से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी ।।मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में,...
Translate »
error: Content is protected !!