मंत्रियों को दिशा-निर्देश जारी – दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनने घर-द्वार आ रही है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ, रोहित भदसाली। शिमला / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का धरातल पर स्वयं आकलन करने के लिए अनूठी पहल की है। मुख्यमंत्री प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे प्रदेशवासियों के घर-द्वार पहुंचकर उनके साथ वक्त बिताएंगे और उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को जानने और समझने का प्रयास करेंगे।
इस मुहिम के तहत ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक महत्वाकांक्षी और दूरगामी पहल की परिकल्पना है। मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को शिमला जिले के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा क्वार से सरकार की इस पहल की शुरूआत करने जा रहे हैं जहां वे लोगों के साथ संवाद करेंगे। उनके दुःख दर्द को बांटेंगेेे, उनकी दिक्कतों को जानेंगे और साथ-साथ जन-शिकायतों का निपटारा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि वह ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही नीतियों और योजनाओं के बारे में उनसे संवाद करें और लोगों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर सरकार के इस अभियान में अब गांव का रुख किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई पहल कर रही है जिसके तहत सरकार दूर-दराज तथा पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों का रुख करेगी। हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जहां मुख्यमंत्री खुद लोगों के साथ जन समस्याएं सुनते हुए समय बिताएंगे।
जिला शिमला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा-क्वार में क्वार मंदिर समिति के प्रधान शंकर चौहान ने कहा कि ‘‘यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह की नवोन्मेषी पहल की है। यह प्रयास गांव की तरक्की और विकास को नई दिशा देगा और हमारी समस्याओं का हमारे घर-द्वार पर निवारण होगा। सरकार हमारी जरूरतों को जानने हमारे घर-द्वार हमारे गांव आ रही है जहां वह यह देखेंगे कि हम लोग किन परिस्थितियों में जीवनयापन करते हैं।
क्वार निवासी नेकपति ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा कि हमारे मुख्यमंत्री हम गरीबों के घरों में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दीपावली का तोहफा है।
उपमंडलाधिकरी डोडरा क्वार धर्मेश ने कहा गांव के सभी लोग मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक हरदयाल ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान ही अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद लाहौल-स्पीति के काजा में दो दिन जनता दरबार लगाया था। इस दौरान लोगों की फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री ने पेयजल, सड़क तथा विद्युत व्यवस्था समेत कई योजनाओं की स्पीति को सौगात दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये विक्रमादित्य सिंह– बोले…प्रदेश में आधारभूत संरचना को बनाया जा रहा मजबूत

लोक निर्माण मंत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में किया विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश रोहित भदसाली। अंब (ऊना), 24 अक्तूबर। लोक निर्माण एवं शहरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पिति वासियों को दी करोड़ों सौगात

एएम नाथ। लाहौल/स्पीति : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के दौरे पर आये केंद्रीय संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज काजा पहुंचे। उन्होंने वहाँ प्रधानमन्त्री जन विकास योजना के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी छात्रों ने रैली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

ऊना: 7 सितंबर – सुव्यवस्थित मतदाता निवार्चक शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्र के अंतर्गत आज मतदाता पंजीकरण जागरूकता हेतू राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडटों द्वारा रैली का अयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का DC राघव शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ ऊना, 20 सितम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!