मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 6.29 करोड़ के आर्थिक पैकेज के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार

by

ऊना- कोरोना प्रभावित सेक्टरों को राहत देने के लिए 6.29 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज जारी करने के लिए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। आज जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कंवर ने फैसले की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक पैकेज से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोविड प्रभावित सैक्टरों के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपए की गारंटीड स्कीम लांच की गई है और आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक किया गया है। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र तथा पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को फायदा होगा। छोटे कारोबारी इस स्कीम के तहत तीन साल के लिए 1.25 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं, जिसकी गारंटी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लाखों पर्यटक आते हैं तथा पर्यटन क्षेत्र से लोगों को रोजगार मिलता है। आर्थिक पैकेज के माध्मय से केंद्र सरकार ने टूरिज्म सेक्टर को भी बूस्टर डोज दिया गया है। योजना के तहत 5 लाख विदेशी टूरिस्ट वीजा मुफ्त जारी किए जाएंगे, यह स्कीम 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में आर्थिक पैकेज के तहत बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर 23,220 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही निर्यात क्षेत्र को भी कई रियायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रभावित सैक्टरों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। इससे पहले भी 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया गया है। कुल मिलाकर इससे अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार को गति मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीमिंग पुल तथा बास्केटबाल कोर्ट बनाने पर की विस्तार से चर्चा : धर्मशाला में खेल गतिविधियों के विस्तारीकरण को तैयार करें प्लान: डीसी*

पटोला में फुटबाल मैदान विकसित करने की संभावनाओं पर मांगी रिपोर्ट, शूटिंग रेंज का सफल संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 06 जून। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में खेलकूद गतिविधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित पांगी, 21 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

चंडीगढ़ : पंजाब में 1 जून को मतदान होगा। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नई पहल कर रहे हैं। मतदान प्रतिशत 70 फीसदी से ऊपर सुनिश्चित करने के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पारंपरिक गद्दी वेशभूषा चोला-डोला पहनकर मुख्य सचेतक पठानिया ने किया लोक नृत्य : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ज़िला स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले में भाग लिया 

क्षेत्र की पारंपरिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश  है ऐतिहासिक छतराड़ी जातर मेला एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया ने आज माँ शिव-शक्ति  के छतराड़ी स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!