मच गया हड़कंप : नाबालिग लड़की की लाश गन्ने के खेत से मिलने पर, दोस्त के साथ गई थी जन्मदिन मनाने

by

कुराली : मोहाली में अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई एक नाबालिग लड़की की लाश गन्ने के खेत से मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की बात भी कबूली है। 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की बुधवार को घर से स्कूल गई थी लेकिन शाम को वापस घर नहीं पहुंची। इस पर लड़की के घरवालों ने उसकी काफी तलाश की। कुछ भी पता न चलने पर शिकायत कुराली पुलिस को दी। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को उसका जन्मदिन था और कोई लड़का उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ जन्मदिन मनाने के बहाने से ले गया है।
इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसे ढूंढने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने लड़की की लाश के बारे में बताया। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस गन्ने के खेत में पहुंची तो वहां पर लड़की की लाश मिली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म की बात कबूली है। दुष्कर्म के बाद पीड़ित के निजी अंगों से खून बहने लगा था। जिसे देखकर आरोपी घबरा गया और पीड़ित को बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़कर आ गया था। लड़की की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। कुराली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

True education is that which

Highlights of the Convocation Ceremony at Rayat Bahra Education City Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.19 :   December 18: Punjab Governor Gulab Chand Kataria emphasized the role of education in fostering service to society and humanity during the...
article-image
पंजाब

आनंद शर्मा भूल गए कि वे लंबे समय से कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया – राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । धर्मशाला, । भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर निशाना साधा।...
पंजाब

सिद्धू की रिहाई न होने पर उनकी पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने जाहिर किया गुस्सा : नवजोत सिद्धू एक खूंखार जानवर , इसी वजह से उन्हें रिहाई की नहीं दी जा रही राहत

लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर आजादी नहीं मिल सकी। उनकी रिहाई के लिए घर में टेंट लगा तैयारियां की गई थीं, जो सब धरी रह गईं।...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में ओरल हैल्थ सप्ताह मनाया

गढ़शंकर: माननीय सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर, डीडीएचओ डॉ. मधु, एसएमओ डॉ. रमन कुमार, डॉ. हरगोपाल के कुशल मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में ओरल हैल्थ सप्ताह मनाया जा रहा है। आम जनता की...
Translate »
error: Content is protected !!