मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

by

बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपमंडल सलूणी में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से संबंधित मुद्दों पर राष्ट्रीय सूचना केंद्र चम्बा में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपमंडल सलूणी की भजोत्रा पंचायत के गांव मटवाड़ में बेसहारा बच्चों के मामले पर चर्चा की गई, जिनके पिता का निधन हो चुका है तथा माता द्वारा बच्चों को त्याग दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रशासन द्वारा बच्चों की सहायता के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। जिला बाल कल्याण समिति, चम्बा की संस्तुति पर मृतक के बच्चों के भूमि अधिकार सुरक्षित किए गए हैं तथा बच्चों के पिता स्व. जगीर सिंह की पैतृक भूमि का इंतकाल वैध वारिसों के पक्ष में दर्ज हो चुका है। वर्तमान में भूमि पत्नी व बच्चों के संयुक्त नाम पर दर्ज है तथा किसी प्रकार का विस्थापन या कब्जा विवाद नहीं है। भूमि धारक होने के कारण बच्चे बिस्वा/भूमिहीन भूमि आवंटन योजना के पात्र नहीं हैं, जबकि निर्धारित शर्तों की पूर्ति पर पीएम-किसान योजना के अंतर्गत आवेदन के पात्र हैं। इस संबंध में नायब तहसीलदार, तेलका को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि स्व. जगीर सिंह के परिवार के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच व निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से की जा रही है तथा सभी बच्चे स्वस्थ हैं। आईसीडीएस के अंतर्गत विशेष पोषण कार्यक्रम के तहत सभी पात्र सदस्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार निरंतर पोषण सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही, सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि किसी भी पात्र बच्चे अथवा किशोरी को पोषण लाभ से वंचित न रखा जाए।
उन्होंने बताया कि बच्चों को बाल देखभाल संस्थान साहू एवं चम्बा में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
उपायुक्त ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिले के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा बेसहारा बच्चों को सुख-आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना से जोड़ा जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा, खंड विकास अधिकारी महेश चंद तथा ओएसडी उमाकांत आनंद सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया : न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभी 12 वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी किए चेक

भोरंज 20 सितंबर। उपमंडल के विभिन्न निजी स्कूलों के वाहनों में बच्चों की सेफ्टी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम संजय स्वरूप ने शुक्रवार को न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के पीए, पीएसओ सहित भाजपा वर्करों पर लगी धारा- 326

गगरेट । विधानसभा चुनाव के दौरान अभयपुर गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। क्योंकि पुलिस की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में जल्द खुलेगा सिविल कोर्ट तथा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय : विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों का बनाया जाए हिस्सा—–कुलदीप सिंह पठानिया

सिहुंता – लाहडू मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 52 करोड़ अगले दो वर्षों के भीतर पुरा होगा निर्माण कार्य चंबा, (चुवाड़ी) 4 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है...
Translate »
error: Content is protected !!