सुरजीत भरमौरी ने संगठनात्मक विषयों व जनहित के मुद्दों पर सीएम से की चर्चा

by

नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष चम्बा सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत भरमौरी ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।
सुरजीत भरमौरी ने इस दौरान संगठनात्मक विषयों, जनहित के मुद्दों तथा चंबा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि श्री सुरजीत भरमौरी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देंगे और जनता की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने चम्बा जिले में बड़ा और सशक्त संगठनात्मक निर्णय लेते हुए युवा नेता सुरजीत भरमौरी को कांग्रेस जिला चम्बा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। खास बात यह है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई नेता चम्बा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना है, जिससे जनजातीय क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनकी यह नियुक्ति संगठन में युवाओं को आगे लाने और जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व सौंपने की कांग्रेस की नीति को दर्शाती है। सुरजीत भरमौरी ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएसआर के माध्यम से जल्द उपलब्ध करवाएंगे अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : DC राहुल कुमार

उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 फरवरी: उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला टीबी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी को 370 सीट और एनडीए को 400 पार सीट देगी जनता : देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करा कर ही रहेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महंगाई से लेकर नए-नए स्टार्टअप तक जिक्र किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह माह बीतने के बाद भी 600 से अधिक शिक्षक बिना वेतन कार्यरत : डा. मामराज

सरकार और चाटुकार संगठनों की चुप्पी चिंताजनक एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखने वाले शिक्षक आज स्वयं आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। सेवा-निवृत्ति न लेने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का किला ध्वस्त : 58,691 वोटों से आप के सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराया, शिरोमणी अकाली दल बसपा रहे थर्ड तो भाजपा चौथे नंबर पर

जालंधर : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किला ध्वस्त करते जालंधर लोकसभा सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!