मढ़ी में शिक्षा गुणात्मक एवं सुधार कार्यक्रम आयोजित : विधायक चंद्रशेखर ने 145 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट

by
धर्मपुर, 25 दिसम्बर। विधायक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र चन्द्रशेखर ने आज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी में 145 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। वह शिक्षा गुणात्मक एवं सुधार कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने पर बधाई दी तथा शिक्षा की गुणात्मकता व सुधार पर अपने बहुमुल्य विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि शिक्षित नागरिक लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी देन है। विद्यार्थी सही कार्य के लिए तत्परता से आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि विद्यार्थियों के विचार शुद्ध और ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों की शिक्षा को गम्भीरता से नहीं लिया जाता था, परन्तु वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में वे लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे कड़ा परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।
इस मौके उप-निदेशक शिक्षा विभाग, विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : क्षतिग्रस्त मकान के लिए दी जाने वाली 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया….प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर प्रत्येक समूह को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज प्रदान करने का निर्णय लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित किया रक्तदान शिविर : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली शिमला, 26 जुलाई – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास के पन्ने : 13 अप्रैल 1919 का जलियांवाला बाग हत्याकांड, जिसने आजादी की लड़ाई को दी नई दिशा

अमृतसर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक बेहद दर्दनाक और निर्णायक घटना के रूप में दर्ज है। वर्ष 1919 में इसी दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड ने पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने दिलवाई शपथ

उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!