मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु फंसे : भरमौर मार्ग पर लूणा में दरकी पहाड़ी

by

एएम नाथ ।  भरमौर : मणिमहेश यात्रा अधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। जन्माष्टमी पर छोटा न्हौण भी शुरू हो गया है। अभी भी हजारों श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रुख कर रहे हैं। इसी बीच चंबा से भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूणा के समीप शनिवार सुबह करीब 10 बजे भारी भूस्खलन से बंद हो गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से मणिमहेश यात्रा पर जा रहे हजारों श्रद्धालु फंस गए।

पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हज़ारों श्रद्धालु जाम में फंस गए। हालांकि प्रशासन व संबंधित विभाग की मुस्तैदी से साढ़े 11 बजे के करीब मार्ग बहाल कर दिया गया। आज से शुरू हुई उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी।

विभाग के अधिशाषी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि सुबह दस बजे के आसपास लूणा में भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ है। विभाग की मशीनरी तुरंत मौके पर पहुंची व कुछ देर में ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

 छोटा शाही स्नान :  मणिमहेश यात्रा के दौरान डल झील में शुक्रवार रात 11.50 बजे से छोटा शाही स्नान शुरू हो गया। पंडित सुमन शर्मा के अनुसार छोटा शाही स्नान 16 अगस्त रात करीब 9.30 बजे तक चलेगा। शुभ मुहूर्त में डल झील में आस्था की डुबकी लगाना शास्त्रों में बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। जन्माष्टमी के छोटे न्हौण के लिए काफी संख्या में शिव भक्त मणिमहेश के लिए निकले हैं। 21 घंटे 45 मिनट के इस शुभ मुहूर्त में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश डल झील में डुबकी लगाएंगे।

शाही स्नान : 31 अगस्त को राधा अष्टमी का पवित्र शाही स्नाना ( बड़ा न्हौण) भी इस बार अगस्त माह में आने के चलते इसे गर्म न्हौण की संज्ञा दी जा रही है। लिहाजा यात्रा पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के उम्मीद है। उधर अधिकारिक यात्रा शुरू होने से पहले ही सुरक्षा कर्मियों सहित प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जगह-जगह मोर्चा संभाल लिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा : सरकार सतलुज दरिया से पानी लाकर फिल्टर करके गढ़शंकर के गांवों में पेयजल मुहैया करवाएगी

गढ़शंकर : 4 अगस्त हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने विभिन्न गांवों में बैठकें करके मौके पर ही हलके के लोगों की मुश्किलों का समाधान किया। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य शुभारंभ बद्दी को मिला नया प्रीमियम पारिवारिक ख़रीदारी केंद्र

शहरवासियों में दिखा विशेष उत्साह बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी में शुक्रवार को अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरटेक्स इंडस्ट्रियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव आरम्भ : प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!