20 हजार श्रद्धालुओं ने मणिमहेश के छोटे शाही स्नान पर लगाई डुबकी

by

एएम नाथ : मणिमहेश  : मणिमहेश यात्रा में जन्माष्टमी के मौके पर छोटे शाही स्नान में 20 हजार शिव भक्तों ने डल झील में आस्था की डुबकी लगाई। अधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू हो गई है, जो बड़े शाही स्नान राधाष्टमी को संपन्न होगी।

यात्रा शुरू होने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होना शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह 11:50 बजे से लेकर शनिवार रात 9:35 बजे तक स्नान के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इस शुभ मुहूर्त में हजारों शिव भक्त आस्था की डुबकी लगाने के लिए डल झील पहुंचे। इनमें भद्रवाह व डोडा से आए श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही। वीरवार रात को ही श्रद्धालु अपनी छड़ियों के साथ डल झील तक पहुंच गए थे।

शुक्रवार सुबह उन्होंने भगवान शंकर का नाम लेकर शुभ मुहूर्त में डल झील में स्नान किया। वीरवार रातभर शिव भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे। रात को चौथे पहर में कैलाश पर्वत में चमकने वाली मणि को देखते ही श्रद्धालुओं में नया जोश भर गया। पूरा कैलाश पर्वत भगवान शंकर के नाम से गूंज उठा। 31 अगस्त को राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान होगा।

यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके लिए प्रशासन ने जगह-जगह पंजीकरण करवाने की व्यवस्था की है। पहली बार गुईनाला में पंजीकरण की अलग से व्यवस्था की गई है। वहां पर यात्रियों के बैठने के लिए उचित इंतजाम भी किए गए हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि छोटे न्हौण पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। बड़े स्नान में यह आंकड़ा लाखों में पहुंच सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी है अनमोल योजना के तहत 20 लाभार्थियों को  एफडीआर वितरित : बालिकाओं के प्रति जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  अहम —-उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल

बोर्ड  परीक्षाओं में मेरिट  हासिल करने वाली  10 बच्चियां सम्मानित एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च  : उपायुक्त  मुकेश  रेपसवाल  ने कहा कि बालिकाओं के प्रति परिवार और समाज में जनचेतना जागृत करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव (ग्रुप-III) – 44 कॉलेजों के 687 प्रतिभागी दिखा रहे हुनर : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव का शुभारंभ

एएम नाथ / रोहित जसवाल।  ऊना, 12 नवंबर. नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला–भूपनगर सड़क निर्माण कार्य का विधायक रामकुमार चौधरी ने किया निरीक्षण

25 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, वर्ल्ड बैंक की ओर से बनाई जाएगी सड़क 30 अप्रैल तक सड़क का काम पूरा करने का टारगेट बीबीएन,2 फरवरी (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने वर्ल्ड...
Translate »
error: Content is protected !!