फंस रहा कुलपतियों की नियुक्ति का पेंच : हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल और सरकार में टकराव!

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच खींचतान एक बार फिर तेज हो गई है। यह विवाद मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन से जुड़ा है।

पिछले कुछ समय से दोनों विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर सरकार और राजभवन के बीच मतभेद लगातार गहराते जा रहे हैं।

दरअसल, राजभवन ने इन दोनों विश्वविद्यालयों के लिए कुलपति नियुक्त करने को लेकर आवेदन आमंत्रित किए थे। सरकार ने इस प्रक्रिया को रद्द कर दिया, लेकिन राजभवन ने इसके बावजूद आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी। इस बीच एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी। दूसरी ओर सरकार ने विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित किया और इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा। राज्यपाल ने इस विधेयक पर आपत्तियां जताते हुए इसे वापिस भेज दिया। इस घटनाक्रम से दोनों संवैधानिक संस्थाओं के बीच टकराव और बढ़ गया है।

इस पूरे मसले पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री संशोधन विधेयक को उन्होंने विश्वविद्यालयों और छात्रों के हित में ही वापिस भेजा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई गई रोक पर उनकी कोई टिप्पणी नहीं है, लेकिन जो भी निर्णय उन्होंने लिया है वह पूरी तरह प्रदेश और विश्वविद्यालयों के हित में है। राज्यपाल ने कहा है कि अब जनता इस पर विचार करे और खुद तय करे कि आखिर कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है। मैं जो कर रहा हूं, वह सही है और प्रदेश के हित में है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुलाधिपति यानी राज्यपाल को शक्तियां राज्य विधानमंडल से मिलती हैं। जब सरकार कोई निर्देश जारी करती है तो कुलाधिपति को उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कुलपति नियुक्ति की अधिसूचना को रद्द करने को कहा था, लेकिन इसके बावजूद राजभवन ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी। अब हाईकोर्ट ने भी इस पर स्टे लगा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा ने कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों को लेकर संशोधन विधेयक पारित किया था, लेकिन राज्यपाल ने उसमें आपत्तियां लगाकर उसे वापिस भेज दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसके अलावा भी कई अहम विधेयक राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए लंबित हैं, जिनमें सुखाश्रय विधेयक और भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक शामिल हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि वे इस पूरे मामले पर राज्यपाल से मुलाकात कर जल्द समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट मानना है कि विश्वविद्यालयों से जुड़े फैसले सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार होने चाहिए ताकि शिक्षा और संस्थागत विकास में कोई बाधा न आए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाम नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में महत्वपूर्ण अपडेट

चंडीगढ़: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण में 20.66 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से जांच...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर से गिरने प्रवासी मजदूर की मौत 

गढ़शंकर, 3 फरवरी: गत रात्रि ट्रैक्टर से गिरने पर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई नीटू पुत्र कंवरपाल निवासी गांव खांजापुर तहसील व जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश, हाल वासी गांव...
article-image
पंजाब , समाचार

ड्रग तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार : 9.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पुलिस टीमों ने 95000 रुपये ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाली मशीन भी बरामद

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर ड्रग्स के खिलाफ चल रही जंग के बीच पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा संचालित दो अलग-अलग सीमा पार ड्रग तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़...
article-image
पंजाब

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट रोड ने आप सरकार की लापरवाही उजागर की : दीवान

लुधियाना में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति: कांग्रेस लुधियाना, 25 फरवरी: भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की शर्मनाक सच्चाई को दर्शाते हुए, यह है...
Translate »
error: Content is protected !!