दफन कर दी लाश ; दोस्त का कत्ल कर लड़के ने घर में खोदा 10 फीट गहरा गड्ढा

by

बठिंडा  : बठिंडा के गांव चौंके में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है ।  एक दोस्त ने अपने दोस्त का कत्ल कर उसकी लाश को अपने ही घर में गड्ढा खोदकर लाश को दबा दिया । लाश की बदबू फैलने पर पुलिस को सूचित किया गयाl   सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

                          डीएसपी मोहित अग्रवाल ने बताया की बठिंडा के गांव चौंके का यह पूरा मामला है।  17 जनवरी से 21 साल का हर्षदीप गायब था। उसकी मिसिंग शिकायत पुलिस के पास दर्ज हुई थी। जांच शुरू की गई, तो मृतक अर्शदीप का दोस्त गुरपिंदर उर्फ गोल्डी ही उसका कातिल निकला। कातिल गुरपिंदर उर्फ गोल्डी ने अपने एक साथी बलजीत सिंह के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

बदबू फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची :  कातिल गुरपिंदर उर्फ गोल्डी और उसके आपराधिक साथी की उम्र भी करीब 22 से 23 साल के बीच का है। दोनों आरोपियों ने पहले अर्शदीप का मुंह दबा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गुरपिंदर ने अपने घर में 8 से 10 फिट के गड्ढे खोदा। फिर शव को उसमें दफन कर दिया. जब घर में बदबू फैलने लगी, तो मौके पर पुलिस भी पहुंची।

आरोपी गोल्डी और उसके साथी गिरफ्तार : इसके बाद पुलिस गड्ढे में से लाश को निकाला। पुलिस के अब तक जांच में पता चला है कि दोस्तों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। ।इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी गुरपिंदर उर्फ गोल्डी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जांच को आगे बढ़ाया गया है, ताकि हत्या में कुछ और अहम खुलासे हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव

होशियारपुर, 1 अक्तूबरः   अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की ओर से होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार को परिषद का सचिव मनोनीत किया गया है। मेयर सुरिंदर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होटल बुकिंग का काम हिमाचल पर्यटन निगम ने निजी कंपनी को सौंपा : कर्मचारियों मिले लाभ

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) अपने होटलों में कमरों की बुकिंग निजी कंपनी से कराएगा, जो निगम को लाखों रुपये एडवांस में देगी। चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कॉकरोच वाले स्‍टाइल में सामने अब आई E20 जनता पार्टी…..100% पेट्रोल चुनने का ऑप्‍शन देने की डिमांड

नई दिल्‍ली: पहले नौकरी और परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा था। अब मामला आपके फ्यूल टैंक का है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से प्रेरित होकर ‘E20 जनता पार्टी’ नाम का एक नया ग्रुप...
Translate »
error: Content is protected !!