मण्डलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण …..सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

by
एएम नाथ। सरकाघाट, 29 नवम्बर : मण्डी के मण्डलायुक्त राज कृष्ण परूथी ने शुक्रवार को उपमण्डल सरकाघाट में एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कार्यालयों में चल रहे सभी कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों से लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मण्डलायुक्त ने एसडीएम व तहसील कार्यालयों में चल रहे रिक्त पदों की स्थिति की भी जानकारी ली और निर्देश दिए कि स्टाफ की कमी से जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
बरसात के मौसम में आई आपदा में प्रभावित क्षेत्रों, आपदा प्रभावितों व पुनर्वास कार्यों की स्थिति पर भी उन्होंने विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट से झटका : यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार : एक अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

चंडीगढ़। पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया है।  इस मामले में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास : पुलिस ने गाड़ी पर की फायरिंग

एएम नाथ l हमीरपुर : हमीरपुर ज़िले में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना मिलने पर सदर हमीरपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्मसार ! मां-बाप ने अपना बच्चा ही चिट्टे की खातिर कबाड़ी को बेच डाला

बुढलाडा  : स्थानीय बुढलाडा कस्बे के एक पति-पत्नी ने अपने 6 महीने के जिगर के टुकड़े को चिट्टे के लिए बेच दिया। ढाई महीने बाद, मासूम की नशेड़ी मां को अपने बच्चे को बेचने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के जिम में अंधाधुंध फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी… इलाके में दहशत

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के बाहरी इलाके पश्चिम विहार में एक जिम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को...
Translate »
error: Content is protected !!