पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट से झटका : यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार : एक अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

by
चंडीगढ़। पादरी बजिंदर सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार दिया गया है। मोहाली कोर्ट ने 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया है।  इस मामले में एक अप्रैल को सजा का एलान किया जाएगा।
अप्रैल 2018 में दर्ज हुआ था केस
बजिंदर सिंह  पर 2018 में एक 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता का दावा है कि पादरी बजिंदर सिंह ने मोहाली स्थित अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया और इस घटना को रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2018 में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद सिंह फरार हो गए थे। बाद में उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया, जब वह लंदन भागने की कोशिश कर रहे थे।
बता दें कि सोमवार को बजिंदर सिंह अदालत में पेश हुआ था, जहां दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार (28 मार्च) को सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे दोषी ठहराया और 1 अप्रैल को सजा सुनाने की तारीख तय की।
                   जीरकपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पादरी समेत 7 लोगों (अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन पर आईपीसी की धारा 376, 420, 354, 294, 323, 506, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया गया था।
जालंधर में भी दुष्कर्म का मामला
बता दें कि कुछ दिन पहले भी बजिंदर सिंह पर जालंधर में एक अन्य 22 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसका मामला भी कानूनी प्रक्रिया में है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में पादरी बजिंदर सिंह को अपने ऑफिस में एक महिला और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था। मोहाली पुलिस ने इस दुष्कर्म मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने हाल ही में इस मामले में मुल्लांपुर पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सख्त रुख अपनाया है।
एनसीडब्ल्यू ने पंजाब पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बजिंदर सिंह के समर्थक उन्हें निर्दोष बताते हुए इसे साजिश करार दे रहे हैं, जबकि आलोचक उन्हें अंधविश्वास फैलाने वाला और महिलाओं के खिलाफ अपराधी ठहरा रहे हैं।
बजिंदर सिंह के यूट्यूब पर 37 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर
बजिंदर सिंह, जो जालंधर के ताजपुर में ‘चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ और मोहाली के माजरी में चर्च चलाते हैं, अपने चमत्कारी दावों और धार्मिक सभाओं के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 37 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। हालांकि, अब उनके खिलाफ बढ़ते कानूनी मामले और सार्वजनिक विवाद उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से शव को सऊदी अरब से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक सोलन की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल : नाबार्ड समेत कई संवैधानिक संस्थाओं को भेजी शिकायत

अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जेसीसीबी अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, फोरेंसिक ऑडिट की मांग राष्ट्रपति से लेकर नाबार्ड तक पहुंचा जोगिन्द्रा बैंक विवाद, निष्पक्ष जांच की उठी मांग एएम नाथ। सोलन :  जोगिन्द्रा केंद्रीय...
article-image
पंजाब

जमानत : बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डा. विजय सिंगला को मिली जमानत

चंडीगढ़, 8 जुलाई पंजाब के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को रेगुलर जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। वर्णनीय है कि पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की तरफ...
article-image
पंजाब

तीयां का  त्योहार महुल्ला निवासियों के सहयोग से गांव सातनौर में गांव की डिस्पेंसरी में मनाया

गढ़शंकर, 8 अगस्त : गढ़शंकर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव सातनौर में सावन के महीने में मनाया जाने वाला तीयां का  त्योहार महुल्ला निवासियों के सहयोग से गांव की डिस्पेंसरी में मनाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!