मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को 19 नवंबर विशेष अभियान दिवस निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

by

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन बनाने को बीएलओ का करें सहयोग
धर्मशाला, 17 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनाँक 01.01.2024 कीे अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इसके सन्दर्भ में जिला कांगड़ा के समस्त 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को शतप्रतिशत त्रुटिरहित बनाने में प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु नियुक्त किये गये बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि फोटायुक्त मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जो व्यक्ति दिनांक 01-01-2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए दिनांक रविवार 19 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया हैं। जो व्यक्ति किसी कारणवश कार्यदिवस में अपना नाम अभिहित अधिकारी के पास दर्ज नही करवा सके हैं, वह व्यक्ति विशेषकर 19 नवम्बर, 2023 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से साँय 5 बजे तक अपना आवेदन अभिहित अधिकारी के पास सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ-साथ फोटोयुक्त मतदाता सूची में नामों को दर्ज, विलोपन या संशोधन करवाने का कार्य दिनांक 9 दिसम्बर, 2023 तक लगातार जिला काँगड़ा में चलेगा।
इसके अतिरिक्त उपरोक्त सन्दर्भ में कोई भी नागरिक अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, धर्मशाला के काॅल सेन्टर मंे निःशुल्क टेलीफोन सेवा 01892-1950 पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक लैण्डलाईन या मोवाईल फोन से सम्पर्क करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जिला काँगड़ा के सभी पंजीकृत मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपना, अपने परिवार तथा सगे सम्बन्धियों के नामों की पुष्टि विभाग द्वारा आॅन लाईन सुविधा (मतदाता हैल्पलाईन, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल या सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस0डी0एम0) के कार्यालयों में) अवश्यमेव जाँच कर लें, ताकि भविष्य में होने वाले लोकसभा निर्वाचन-2024 में वह अपने-अपने मत का प्रयोग कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके अंशकालिक पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी पंचायत कर्मचारी बनाने का निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं तो भाजपा को दाल देना वोट : फैसले से नाखुश हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट नहीं देना चाहिए – उमर अब्दुल्ला

साम्बा :   नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर लोग अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं। जिन लोगों ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया, उन्हें बीजेपी (बीजेपी न्यूज) को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क : उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, चार गंभीर घायल

एएम नाथ। किन्नौर :   हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा बीते दिन देरशाम को...
Translate »
error: Content is protected !!