बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की उपलब्धता की जाए सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 17 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जिले में गठित सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के समन्वयन पर आधारित प्लेटफार्म को बेहतर बनाया जाएगा।
वह आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शीतकालीन तैयारियों को लेकर विभिन्न प्रबंध-व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उन्होंने संबंधित विभागों अधिकारियों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बर्फबारी के खतरों को देखते हुए ऊंचे दर्रोंं या अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा ।
उन्होंने यह भी कहा कि ऑरेंज और रेड अलर्ट चेतावनी पूर्व अनुमान की स्थिति में सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में तैनात रहे। उन्होंने सभी विभागों में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को जिला में स्थापित सहायता कक्ष में त्वरित जानकारी सांझा करने को कहा ताकि राहत एवं बचाव कार्य को शीघ्रता से किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला में प्रशिक्षित किए गए आपदा मित्र और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि राहत एवं बचाव कार्यों में अपना सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने ग्रामीण स्तर पर बर्फबारी और भूस्खलन से होने वाले नुकसान के प्रारंभिक आकलन को लेकर राजस्व और पंचायती राज विभाग को आपसी समन्वयन स्थापित कर कार्य करने के निर्देश भी जारी किए ।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्दियों के दौरान बर्फबारी और भूस्खलन से बाधित होने वाले सड़क मार्गों की बहाली को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभाग को पर्याप्त आवश्यक मशीनरी और संबंधित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करे ।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बर्फबारी वाले स्थानों में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा ।
उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में अग्रिम खाद्यान्न उपलब्ध करवाने और अतिरिक्त मांग के लिए निर्धारित कार्य योजना के तहत व्यवस्था को सुनिश्चित करने को भी कहा।
उपायुक्त ने बर्फबारी वाले क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों में उपमंडल अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। ।
डलहौजी में बर्फबारी के दौरान सड़क मार्गों को भी विशेष रूप से खुला रखा जाए ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो अधिक बर्फबारी की सूरत में पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने की अनुमति ना दें और संबंधित क्षेत्रों के अधिकारी समय-समय मौसम के पूर्वानुमान पर चेतावनी भी जारी करें ।
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति इस दौरान निर्बाध रूप से भी उपलब्ध होनी चाहिए तथा ट्रांसफार्मर, विद्युत खंभे विद्युत लाइन की भी समय रहते मरम्मत के कदम उठाए जाएं ।
बैठक में उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को बर्फबारी वाले क्षेत्र पांगी में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती को लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा।
बैठक की कार्रवाई का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने किया।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी जगदीश, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, भरमौर कुलबीर सिंह राणा, तीसा जोगिंदर कुमार, सलूणी नवीन कुमार, डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक कृषि कुलदीप धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी शुगल, अधिशांशी अभियंता लोक निर्माण राजीव शर्मा, विद्युत प्रवेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने वाले सच्चे देशभक्त : न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर

जिला मुख्यालय चंबा में विशाल विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास बारे दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : रैली निकालकर विद्यार्थियों ने ने  मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

एएम नाथ। भरमौर, 22 अप्रैल  : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला ,144- होली , द्रुगेठी और राजकीय प्राथमिक ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित, नशे की रोकथाम को लेकर लिए ठोस निर्णय

एएम नाथ । ऊना, 28 अगस्त। जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के मकसद से जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ। धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!