मुख्यमंत्री शगुन योजना की राशि बन्द करके सरकार गरीबों के साथ कर रही अन्याय

by

रोजगार न देने पर सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा नेता जय सिंह

कहा, कार्यालय में की जाएगी तालेबंदी

एएम नाथ। चम्बा : बीते 2 सालों से मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 31 हजार रुपए की राशि को सरकार ने बंद कर दिया गया है। जिसके कारण बीपीएल परिवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चंबा में करीब 2100 आवेदन शगुन योजना की राशि के लिए सरकार को भेजे गए हैं लेकिन राशि ना मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात चंबा मुख्य चौक में बुधवार को पोल खोल अभियान के तहत भाजपा नेता एवं पूर्व का कार्य समिति के सदस्य जयसिंह ने कहीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 2 सप्ताह के भीतर शगुन योजना की राशि महिलाओं के खाते में नहीं आती है तो वह चंबा के सीडीपीओ कार्यालय में ताला लगा देंगे भले ही इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़े। योजना से वंचित महिलाओं के साथ उन्होंने ताला लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चंबा में एक आंकड़े के तहत करीब 21 000 महिलाओं को 1500 -1500 नहीं दिए गए हैं। कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने से पहले चुनाव के दौरान माता बहनों को डेढ़ हजार रुपए देने का ऐलान किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद महिलाओं से फार्म तो भरवा दी गई लेकिन सरकार बजट जारी नहीं कर सकी। हिमाचल प्रदेश में 28 लाख महिलाएं इस राशि का इंतजार कर रही है। वहीं बेरोजगार के नाम पर भी युवाओं को ठगा गया है। 18 लाख से अधिक नौजवान नौकरियों की तलाश में है। सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और अब गुस्सा सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार है। अगर सरकार युवाओं को पक्की नौकरियां नहीं दे सकती है तो कम से काम आउटसोर्स पर नियुक्ति पत्र दिए जाएं ताकि रोजगार का कुछ साधन चल सके। सरकार इन 2 महत्वपूर्ण मांगों को पूरा नहीं करती है तो रोजगार कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय में जल्द ही तालेबंदी की जाएगी । प्रदर्शन के बाद डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल के माध्यम से सीएम को मंगपत्र सौंपा गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड IAS के सौतेले बेटे ने जीजा संग मां से किया रेप : अश्लील वीडियो बनाकर करने लगे अलग अलग तरह की डिमांड, पांच दिनों तक घर के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा

मां-बेटे के रिश्ते को सबसे पवित्र माने जाते हैं, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया । राजधानी में एक रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर रेप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

“आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी”. विश्व जनसंख्या दिवस पर गलुआ में कार्यक्रम का आयोजन

ऊना: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आज आंगनबाड़ी केंद्र गलुआ के वार्ड नंबर- 3 ऊना में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – कमलेश ठाकुर

पंचायत बड़ा में विधायक ने सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। देहरा, 9 जनवरी : देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!