चुराह में चरस की खेप सहित धरा तस्कर : भीड़ ने पुलिस पर कर दिया हमला

by

पंचायत प्रधान सहित 30 लोगों पर केस दर्ज

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसा क्षेत्र में 1.42 किलोग्राम चरस बरामद की है। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान शनेड़ा नाला के पास स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपी को जबरन हिरासत से छुड़ा ले गई। लेकिन पुलिस ने अदम्य साहस दिखाते हुए आरोपी को दोबारा दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एसआईयू चम्बा के प्रभारी इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह और एचसी परमेश शर्मा की टीम तीसा- सनवाल मुख्य मार्ग शनेड़ा नाला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच झज्जाकोठी की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और हाथ में मौजूद कैरी बैग फेंककर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1.42 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुभाष चंद (35), पुत्र बलदेव, निवासी गांव भामनोता तहसील चुराह के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार की नई स्कीम, मजदूरों को मिलेगा लाखों रुपये तक का लाभ!… जानें कौन होगा पात्र

कांगड़ा :  कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण कामगारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है. सरकार ने पुरानी योजनाओं के साथ-साथ नई योजनाएं भी शुरू की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए फ़ील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

अधिकारियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज बचत भवन चंबा में जनगणना-2027 के लिए चंबा जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका ने दिखाई राह,स्वरोजगार की ओर बढे कठोगण वासियों के कदम,आर्थिकी हुई मजबूत

सरकाघाट 31 दिसम्बर- जापान अन्तराष्ट्रीय सहयोग एंजेसी (जायका)द्वारा वित पोषित हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबन्धन और आजीविका सुधार परियोजना के तहत प्रदेश के 7 जिलों- मंडी, कुल्लू,लाहौल स्पीति,किन्नौर,शिमला, कांगड़ा,बिलासपुर में 460 ग्राम स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिकैत का 5 दिवसीय हिमाचल के दौरा : पहले दिन सनोली में 22 जून को करेंगे किसानों से बात : जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव सनोली में भारतीय किसान युनियन के नैशनल प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार 22 जून को सनोली मजारा में पहुंच रहे है। उनके आगमन की जानकारी देते हुए भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!