होली उत्सव : वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर), फैशन शो, फ्लैश मॉब, चित्रकला प्रदर्शनी और कई अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी

by
कई नई गतिविधियों से कलरफुल होगा होली उत्सव : अभिषेक गर्ग
वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 31 हजार और तृतीय गायक को मिलेंगे 25 हजार रुपये
एएम नाथ।  हमीरपुर 18 फरवरी ; एडीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस बार के होली उत्सव को और भी ‘कलरफुल’ बनाने के लिए कई नई गतिविधियों को शामिल किया जा रहा है। इन गतिविधियों की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को सांस्कृतिक समिति के अन्य सदस्य अधिकारियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एडीसी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली युवा लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए इस बार वॉयस ऑफ हमीरपुर (आवाज-ए-हमीरपुर) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 23 और 24 फरवरी को आयोजित होने वाले ऑडिशन के दौरान ही इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का भी चयन किया जाएगा। वॉयस ऑफ हमीरपुर के लिए 16 से 30 वर्ष तक के युवा कलाकार पात्र होंगे। अगले राउंड के लिए जिन प्रतिभागियों का चयन होगा, उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।
वॉयस ऑफ हमीरपुर के विजेता को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाले गायक को 25 हजार रुपये मिलेंगे। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर होली उत्सव-2026 के मुख्य मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
एडीसी ने जिला के प्रतिभाशाली गायकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के मोबाइल नंबर 82196-24178 पर संपर्क किया जा सकता है।
एडीसी ने बताया कि फैशन शो, फ्लैश मॉब, सामूहिक लोकनृत्य झमाकड़ा, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी, महिलाओं की रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर और कई अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी होली उत्सव को ‘कलरफुल’ बनाया जाएगा। इनमें महिलाओं और जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपलब्धियों एवं कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की : आकांक्षी जिला कार्यक्रम चम्बा के केंद्रीय प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने की बैठक की अध्यक्षता

संस्थागत प्रसव की दर में वृद्धि हेतु स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सघन प्रयास करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपमंडल चुवाड़ी स्थित खंड विकास कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कज़ाख़स्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई प्रशिक्षुओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

वैश्विक अवसरों से जुड़ेंगे युवा, आत्मविश्वास और कौशल दोनों होंगे मजबूत : सुक्खू नई तकनीक और कार्य संस्कृति का अनुभव दिलाएगी कज़ाख़स्तान एक्सपोज़र विज़िट एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!